: नरसिंहपुर,मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले में 87001 पंजीयन नरसिंहपुर, 03 अप्रै
Aditi News Team
Tue, Apr 4, 2023
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले में 87001 पंजीयन
नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 25 मार्च से जिले के नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में पात्र महिलाओं के पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। सोमवार को शाम 7 बजे तक जिले में 87001 फार्म भरे जा चुके हैं। इसमें जनपद पंचायत चांवरपाठा में 14464, चीचली में 8934, गोटेगांव में 14720, करेली में 10506, नरसिंहपुर में 10870 व सांईखेड़ा में 10517 और नगरीय निकाय गाडरवारा में 2146, गोटेगांव में 2386, करेली में 2975, नरसिंहपुर में 3035, चीचली में 2193, सांईखेड़ा में 1186, सालीचौका में 1502 व तेंदूखेड़ा में 1567 फार्म भरे जा चुके हैं।
Tags :