Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

: नरसिंहपुर, कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने की श्रमिकों के कल्याण संबंधी योजनाओं की समीक्षा

Aditi News Team

Tue, Dec 20, 2022
कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने की श्रमिकों के कल्याण संबंधी योजनाओं की समीक्षा नरसिंहपुर,।मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी ने श्रमिकों के कल्याण से संबंधित 49 श्रेणियों की 20 विभिन्न योजनाओं की समीक्षा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की। मुख्यमंत्री जन कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना के अंतर्गत इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई के लिए फीस शासन द्वारा वहन की जायेगी।   श्री तिवारी ने कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत श्रमिकों की सुविधा के लिए रैन बसेरा एवं निर्माण पीठा श्रमिक आश्रय (शेड) निर्माण कराये जाने के लिए प्रस्ताव देने एवं अपंजीकृत श्रमिक की मृत्यु पर अंत्येष्टी एवं अनुग्रह सहायता योजना से संबंधित प्रकरण 15 दिवस के भीतर भेजने के निर्देश सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ को दिये। श्री तिवारी ने जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में श्रमिकों के उत्थान से संबंधित विभिन्न योजनाओं के फ्लैक्स/ बैनर/ होर्डिंग लगाने एवं श्रम सप्ताह का आयोजन करने के निर्देश बैठक में दिये। श्रमिकों के उत्थान के लिए श्रमिक संघ के अध्यक्ष द्वारा दिये गये सुझाव पर उन्होंने परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया।   बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, सहायक श्रम पदाधिकारी, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, श्रमिक संघ के अध्यक्ष व सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद थे।   श्रम निरीक्षक श्री नीरज कुमार पटैल ने श्रम विभाग द्वारा मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित शासन की योजनाओं की जिले में प्रगति की जानकारी दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें