Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: नरसिंहपुर, जिले में हेपेटाइटिस दिवस पर मरीजों की हुई जांच

Aditi News Team

Thu, Jul 28, 2022
जिले में हेपेटाइटिस दिवस पर मरीजों की हुई जांच नरसिंहपुर। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत हेपेटाइटिस दिवस पर जिले में मरीजों की हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की गई। मरीजों की जांच सेंट्रल जेल, जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल और सभी एचडब्लूसी केन्द्रों पर की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। सेंट्रल जेल नरसिंहपुर में आयोजित शिविर में 200 बंदियों की हेपेटाइटिस बी और सी, टीबी एवं एचआईव्ही की जांच की गई। हेपेटाइटिस दिवस का कार्यक्रम सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन और जेल अधीक्षक शेफाली तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर डॉ. गुलाब खातरकर, अन्य चिकित्सक मौजूद थे

Tags :

जरूरी खबरें