Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

पुलिस जांच में जुटी ,सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई आर्टिगा कार,

हल्की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा हल्की बारिश होने की संभावना

रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया

: नरसिंहपुर, 67 वें स्थापना दिवस पर कलेक्टर ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Aditi News Team

Tue, Nov 1, 2022
67 वें स्थापना दिवस पर कलेक्टर ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना नरसिंहपुर।मध्यप्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस पर ने एक नवम्बर को शहर के हॉकी स्टेडियम में जनअभियान परिषद के सहयोग से स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश गान से हुई। प्रभातफेरी स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष पार्क चौराहा, अष्टांग चिकित्सालय, सांकल तिराहा, सुनका चौराहा, राम मंदिर, सिंहपुर चौक होते हुए सुभाष पार्क में समाप्त हुई। प्रभात फेरी के दौरान वंदे मातरम्, जय मध्यप्रदेश के नारे लगाये गये। सुभाष पार्क में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य, एसडीएम श्री राजेश शाह, अन्य अधिकारी- कर्मचारी, नागरिकगण, खिलाड़ी, प्रशिक्षक, शिक्षक और स्कूली विद्यार्थी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें