Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: नव भारत साक्षरता से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित

Aditi News Team

Mon, Jan 2, 2023
नव भारत साक्षरता से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित गाडरवारा। गत दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में नव भारत साक्षरता से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में विकासखंड नवभारत साक्षरता समन्वयक लेखराम गौतम द्वारा प्रशिक्षण अंतर्गत विभिन्न बिंदुओ कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य, आसाक्षरों का सर्वे, लक्ष्य , सामाजिक चेतना केंद्र का संचालन, अभिलेख संधारण, आसक्षरों की कक्षाओं का संचालन एवं आगामी पांच वर्ष तक कार्यक्रम संचालित करने संबंधी बिंदुवार प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि विकासखंड चीचली के आठ जन शिक्षा केंद्रों के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में सत्यम ताम्रकार, सूखाखैरी में गोविंद ताम्रकार, बारहाबड़ा में वीरेंद्र रघुवंशी, करपगांव में प्रकाश चंद्र वर्मा, शाहपुर में अजेश कुमरे, तेंदूखेड़ा में देवकरण रजक, कठौतिया में नेतराम कौरव तथा सालेचौका में हरिओम स्थापक को क्लस्टर स्तरीय सह समन्वयक नियुक्त किया गया है। इस प्रशिक्षण में विकास खंड शिक्षा अधिकारी ए.एस. मसराम, बीएसी अरुण दुबे, एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव अनूप पालीवाल, सत्यम ताम्रकार, अजय नामदेव, नेतराम कौरव, संजय सोनी, दिलीप राजगौंड, लेखराम गौतम, वीरेंद्र रघुवंशी, देवकरण रजक, कैलाश कहार की सक्रिय उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें