Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

23 मोबाइल, 37 सिम, 11 एटीएम कार्ड, तीन लैपटॉप और छह पासबुक सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त; प्रतिमाह 7-8 करोड़ रु. लेन-देन

: पलेरा में बच्चों ने किया शिक्षको का सम्मान 

Aditi News Team

Thu, Sep 7, 2023
पलेरा में बच्चों ने किया शिक्षको का सम्मान गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में बच्चों ने शिक्षक दिवस पर संस्था के शिक्षको को तिलक लगाकर सम्मानित किया एवं शाला परिवार को दीवाल घड़ी भेंट की। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि देश मे सनातन काल से ही गुरु शिष्य परंपरा रही है। आप सभी बच्चों ने हम लोगो को जो सम्मान दिया है उंसके लिए आप सभी धन्यवाद के पात्र है। आप सभी बच्चे स्कूल एवं घर पर बेहतर पढ़ाई करते हुए स्कूल में दिए जा रहे गृहकार्य को भी समय पर पूर्ण करते हुए प्रतिदिन जाँच कराएं। कार्यक्रम में श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव, किशोर विश्वकर्मा एवं अतिथि शिक्षक अंजली कौरव सहित शाला के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें