Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

: पिपरवानी पान में चोऋषि महाराज की रथ यात्रा का बेहतर स्वागत विशाल रैली बुजुर्गों का किया सम्मान

Aditi News Team

Sat, Dec 17, 2022
हक मांगने से नहीं छीनने से मिलता है,4 वर्ष से पान विकास निगम लंबित पड़ा पान बरेजो का अस्तित्व लगा दांव पर पिपरवानी पान में चोऋषि महाराज की रथ यात्रा का बेहतर स्वागत विशाल रैली बुजुर्गों का किया सम्मान तेंदूखेड़ा। मां नर्मदा पुरम से 30 अक्टूबर को मां नर्मदा पूजन के उपरांत चौरसिया समाज के आदि पूर्वज कुलगुरू चौऋषि महाराज की जन चेतना यात्रा जिला नरसिंहपुर में प्रवेश की गई। नरसिंहपुर जिला प्रवेश पर मां नर्मदा अंचल क्षेत्र से तेंदूखेड़ा होते हुए पिपरवानी पान मे चौरसिया समाज की जनचेतना यात्रा का आगमन हुआ। ग्राम की सीमा पर मां हरसिद्धि मैया के दरबार मे माथा टेक कर दर्शन करने के उपरांत यह यात्रा विशाल शोभायात्रा ग्राम के विभिन्न मार्गों से निकालते हुए ग्राम पंचायत भवन में पहुंची, जहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देर रात्रि तक चले कार्यक्रम मे पूरे समाज के व्यक्ति और महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थी। प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया का संबोधन-: चौरसिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की भैया ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ने सभी लगभग समाजों के लिए जो उनका मुख्य व्यवसाय है के लिए योजना तो बनाई किंतु चौरसिया समाज की योजना अधर में लटकने के कारण इसका अभी तक का सार्थक लाभ नहीं होने से चौरसिया समाज का जो पान का धंधा है। इसको प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा रहता है और साथ ही साथ इसको योजना का सही लाभ नहीं मिलने के कारण धीरे-धीरे पान की खेती की स्थित संकट में पड़ रही है जो चिंता का विषय है। 4 वर्ष पहले वन विकास निगम का गठन तो हो गया किंतु उसका स्वरूप या नियुक्ति नहीं हुई जिसके कारण इसका लाभ समाज के व्यक्तियों और पान बरेजा वालों को नहीं मिल पा रहा। कई वर्षों से पान किसानों की महापंचायत लंबित पड़ी हुई है समाज के हित की कई योजना सत्ता संगठन में स्थान के लिए कई लंबे बरसों से लगातार आश्वासन दिया जा रहा है अब समय आ गया है कि एकजुट होकर अपने अधिकार को प्राप्त करें क्योंकि हक मांगने से नहीं छीनने से मिलता है हमारे समाज के मतों का उपयोग तो कर लिया जाता है और सरकार बनती है किंतु किसी भी सरकार ने हमारी समाज के हित में कभी कोई अच्छी सार्थक पहल नहीं की इसीलिए आगामी विधानसभा चुनाव में जो दल हमारे समाज के साथ रहेगा हम उसके साथ रहेंगे हम किसी दल के पीछे अब लकीर के फकीर तरह नहीं दौड़ेंगे पूरे मध्यप्रदेश में जनचेतना का संदेश तेजी से साथ फेल रहा है प्रदेश अध्यक्ष चौरसिया समाज विक्की भैया ने कहा कि हमारे समाज के आदि पूर्वज चोरसी महाराज जी की प्रतिमा एवं मूर्तियों घर-घर स्थापित कर उनका सम्मान दिलाना है राजनीतिक दलों ने हमारी समाज की उपेक्षा व शोषण किया है ग्राम से लेकर प्रदेश तक हमारी समाज में उचित दायित्व सत्ता और संगठन के साथ माननीय जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि विभिन्न समितियों में भी लंबे समय से लगे सामाजिक जागरूक व्यक्तियों को नहीं मिल पाया है इस अवसर पर चौरसिया समाज के प्रदेश महामंत्री एवं मां नर्मदा अंचल क्षेत्र से वरिष्ठ पत्रकार जीवेश चौरसिया ने अपने काफी सारगर्भित विचारों से समाज की सभी क्षेत्रों में हो रही उपेक्षा पर विस्तृत बात रखी। सरपंच पूर्व जनपद सदस्य एवं ग्राम वासियों ने किया स्वागत बुजुर्गों का हुआ सम्मान-: इस अवसर पर ग्राम के बुजुर्ग जनों का प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया के भैया ने सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया मातृशक्ति काफी संख्या में उपस्थित थी सरपंच श्रीमती शकुन जगदीश चौरसिया ने ग्राम वासियों की ओर से स्मृति साल श्रीफल देकर यात्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया का स्वागत किया पूर्व सरपंच श्रीमती अर्चना पूर्व जनपद सदस्य बबलू चौरसिया एवं वर्तमान तथा पूर्व ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष और सभी समाज बंधुओं ने स्वागत किया इस अवसर पर जन्मदिन होने के कारण केक भी काटा गया सभी ने चौऋषि महाराज जी की पूजा बड़ी श्रद्धा आस्था के साथ की पूरे ग्राम में स्वागत के लिए रंगोली सजाई गई एवं एवं सा सज्जा की गई दीपक जलाए चौक पूरे गए तेंदूखेड़ा में भी किया गया स्वागत-: देवरी जिला रायसेन से यात्रा तेंदूखेड़ा पहुंची जहां पर चौरसिया परिवार के बंधुओं ने इसका आत्मीयता से आदि पूर्वज चोरसी महाराज जी की पूजा अर्चना कर स्वागत किया इस दौरान समाज के वरिष्ठ योगेश चौरसिया, शिवम चौरसिया, बलराम चौरसिया, चंदन चौरसिया, संदीप चौरसिया दीपक चौरसिया, वैभव चौरसिया, सुमित चौरसिया, प्रदेश महामंत्री एवं पत्रकार जीवेश चौरसिया के साथ महिलाशक्ति काफी संख्या में उपस्थित थी। इन सभी ने भगवान चोरसी महाराज जी की पूजा अर्चना की गई तेंदूखेड़ा नगर के प्रभारी बलराम चौरसिया ने सभी को धन्यवाद दिया।

Tags :

जरूरी खबरें