Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा यातायात व्यवस्था के सुधार हेतु नगर क्षेत्र की दुकानों में पहुचकर नकली एवं मिलावटी सामान की चैकिंग कर की गयी पूछताछ, दुकानों का सामान रोड पर न रखने की दी गयी समझाईस

Aditi News Team

Sun, Jun 4, 2023
जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु चलाया जा रहा ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा स्वयं नरसिंहपुर नगर क्षेत्र की दुकानों में पहुचकर नकली एवं मिलावटी सामान की चैकिंग कर की गयी पूछताछ, दुकानों का सामान रोड पर न रखने की दी गयी समझाईस, https://youtu.be/m96Shtzc-hA उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अभिनव पहल करते हुये जिले के नगरीय एवं व्यस्तम क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभ्यिन का उद्देश्य यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं वाहन चालकों के विरुद्ध को समझाईस देना एवं समझाईस के उपरान्त सुधार न आने पर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करना है। *पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा स्वयं नरसिंहपुर नगर क्षेत्र की दुकानों में पहुचकर नकली एवं मिलावटी सामान संबंध में चैकिंग कर की गयी पूछताछ, दुकानों के सामने अतिक्रमण कर सामान न रखने की दी गयी समझाईस :-* पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा ‘‘एक दिन एक रोड’’ अभियान का शुभारंभ सुभाष पार्क से किया गया इसके उपरान्त वे स्वयं यातायात पुलिस, नगरपालिका के कर्मचारियों एवं यातायात मित्रों के साथ मुख्य मार्ग पर निकल गये एवं दुकानदारों को दुकान के बाहर समान न रखने की समझाईस दी गयी एवं दुकानदारों के सामानों को चैक किया गया साथ ही उनके दस्तावेजों को भी चैक किया गया कि उनके द्वारा नकली/मिलावटी सामान तो नही बेचा जा रहा है। पुलिस द्वारा दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये समझाईस दी गयी। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा "एक दिन एक रोड" अभियन निरंतर जारी रहेगा एवं यह जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया जावेगा।

Tags :

जरूरी खबरें