Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: मंडला नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के द्वारा सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल सोनी वार्ड बम्हनी बंजर में चलाया गया आत्मसुरक्षा जागरूकता अभियान

Aditi News Team

Tue, Mar 21, 2023
नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के द्वारा सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल सोनी वार्ड बम्हनी बंजर में चलाया गया आत्मसुरक्षा जागरूकता अभियान मंडला :-  नारी शक्ति एक नई पहल संस्था के द्वारा चलाए जा रहे 'आत्मसुरक्षा' जागरूकता अभियान के अनुक्रम में सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता डॉ. नूपुर धमीजा के दिशा निर्देशन में संस्था की मंडला टीम के द्वारा मानव दुर्व्यापार संबंधी अपराधों की रोकथाम व महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु लोगों में जागरूकता की भावना लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में सरस्वती हायर सेकंडरी स्कूल सोनी वार्ड बम्हनी बंजर में आत्मसुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को मानव दुर्व्यापार संबंधी अपराधों एवं आत्मसुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देकर उन्हें इन अपराधों के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई, तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत तिलक वंदन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम अरूणा पटैल ने नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की जानकारी दी और छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहां आज के आपराधिक युग को देखते हुए बच्चों को इस मामले में जागरूक किया जाना चाहिए ताकि उनको सही और गलत के बारे में जानकारी हो।   अरूणा पटैल ने संस्था के बारे में और महिलाओं को आत्मसुरक्षा के लिए टिप्स दिए साथ ही उन्होंने कहा कि स्वयं की सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।   प्रशांत पटैल ने कहा कि नारी शक्ति एक नई पहल संस्था महिलाओं के अपराध के ऊपर कार्य कर रही है और संस्था के हेल्प लाइन नंबर 8827666866 पर किसी भी समय फोन करके शिकायत कर सकते हैं।   ज्योति व्याम ने कहा कि अपराधी तत्व बच्चों एवं लड़कियों के भोलेपन का फायदा उठाकर उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं इसलिए हमें सतर्क रहना है किसी के बहकावे में नहीं आना है और यदि इस प्रकार का कोई भी संदिग्ध दिखे तो उसके संबंध में सबसे पहले अपने मम्मी पापा, अपने शिक्षक को बताएं हो सके तो चाइल्डलाइन एवं पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर भी जानकारी दें।   रितु मरावी ने कहा कि सशक्त एवं जागरूक महिलाओं के बिना देश के समृद्ध विकास की कल्पना की जा सकती। एक शिक्षित और जागरूक नारी ही परिवार और समाज की बुनियाद होती है।   नाहिद तबस्सुम ने कहा कि आज देश में बच्चियों का जागृत होना बहुत जरूरी है। एक बार जब वो अपना कदम उठा लेती है तब वो परिवार,गांव,समाज को आगे बढ़ाती है।   कार्यक्रम में मंच संचालन श्री असीम बनर्जी सर और आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री मति रागनी बडगैया मेम द्वारा किया गया।इस अवसर पर पुलिस विभाग से ज्योति व्याम,रितु मरावी,गीता, नारी शक्ति एक नई पहल संस्था जिला संपर्क अधिकारी प्रशांत पटैल, संस्था मेन टीम मेम्बर मीडिया सेल अरूणा पटैल, संस्था मेन टीम मेम्बर नाहिद तबस्सुम स्कूल की छात्राएं,स्कूल स्टाप उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें