Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

ठेकेदार पर गोली चलाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

: मंत्री श्री सारंग ने भारत टॉकीज आरओबी का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Fri, Nov 11, 2022
भारत टॉकीज आरओबी के नीचे गोदाम में संचालित अवैध दुकानों को तत्काल बंद करने के निर्देश मरम्मत से 25 साल बढ़ जाएगी आरओबी की आयु

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को भारत टॉकीज आरओबी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने आरओबी के नीचे गोदाम में संचालित अवैध दुकानों के बंद न होने को लेकर पीडब्लूडी के सेतु विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री श्री सारंग ने गोदाम को तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आरओबी के नीचे गोदाम में फर्नीचर और वेल्डिंग की अवैध दुकानों में तोड़फोड़ का कार्य होने से आरओबी की आयु पर विपरित असर होता है। इसको लेकर तत्काल गोदाम बंद करने के निर्देश दिये गये हैं।

बदले जायेंगे आरओबी के 144 बियरिंग, 25 वर्ष बढ़ जायेगी उम्र

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि वर्ष 1973 में निर्मित भारत टॉकीज आरओबी पुराने और नये भोपाल को मेन स्टेशन से जोड़ने का महत्वपूर्ण सेतु है। आरओबी से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। लगभग 49 साल पुराने ब्रिज के पीयर्स और स्लेब के बीच मौजूद बियरिंग खराब हो गये हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बन रही थी। इसीलिये आरओबी की मरम्मत के लिये योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज की लंबाई 700 मीटर पर पूर्व में किया गया डामर 20 नवंबर तक पूरी तरह से हटाया जायेगा। इसके बाद आरओबी के सभी 144 बियरिंग बदले जायेंगे। इस मरम्मत कार्य के पूरा होने से आरओबी की आयु लगभग 25 साल और बढ़ जायेगी। इस मरम्मत कार्य को पूर्ण होने में लगभग डेढ़ माह का समय लगेगा।

मरम्मत कार्य के दौरान बदली जायेगी ट्रेफिक व्यवस्था

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि आरओबी की बियरिंग बदलने की प्रकिया पुल के स्लैब को लिफ्ट करके संपादित की जायेगी। पुल के स्लैब को लिफ्ट करने एवं बियरिंग बदलने की प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व ट्रेफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया जायेगा। इसके लिये रेलवे एवं ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर परिवर्तित ट्रैफिक प्लान बनाया जायेगा, जिससे नागरिकों को आवागमन में असुविधा का सामना ना करना पड़े।

आरओबी के नीचे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के दिये निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सारंग ने आरओबी के नीचे असामाजिक तत्वों की गतिविधि होने पर बजरिया थाना प्रभारी के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए असामाजिक तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये।

इस अवसर पर अधीक्षक यंत्री लोक निर्माण (सेतु) श्री एम.पी. सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण (सेतु) श्री जावेद शकील, एमआईसी सदस्य श्री आनंद अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें