Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Aditi News Team

Mon, Dec 12, 2022
मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गाडरवारा/ माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदया , श्री एम ० के ० शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति • गाडरवारा द्वारा दोपहर 02:00 बजे अभिभाषक संघ गाडरवारा के हॉल में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन माननीय द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा डॉ ० श्रीमति अंजली पारे , श्री संजय वर्मा , प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश , श्री राजेश शर्मा चतुर्थ अपर जिला न्यायाधीश श्री अश्विन परमार , जे ० एम ० एफ ० सी ० गाडरवारा की उपस्थिति में आयोजित हुआ । उक्त कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष महोदया द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से मामलों का निराकरण होने से मिलने वाले लाभो पर प्रकाश डाला , साथ ही अधिवक्ताओं से मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निराकरण करने विशेषकर पारिवारिक मामलों में विशेष रूचि लेकर पक्षकारों के हित में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया । उन्होने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से विखरे हुये परिवारों का मिलन कराने से न केवल न्यायिक बल्कि सामाजिक उदेश्यों की पूर्ति होती है । उक्त कार्यक्रम एवं बैठक में अभिभाषक संघ गाडरवारा के अध्यक्ष श्री सर्वेश शर्मा , श्री राजेन्द्र अग्रवाल उपाध्यक्ष श्री एच ० वी ० रफीक , श्री जे 0 पी 0 दुबे , श्री बसंत तपा , श्री दिनेश वर्मा , श्री संतोष विश्वकर्मा , श्री प्रशांत अग्रवाल , श्री शंभुदयाल सराठे , श्री नीरज कटारे , श्री अहमद खॉ . श्री आशुतोष विश्वकर्मा एवं अन्य अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण उपस्थित रहें ।

Tags :

जरूरी खबरें