: महाकवि कालिदास की कृतियाँ हमें आनन्द से भरती हैं : राज्यपाल श्री पटेल
Aditi News Team
Sat, Nov 5, 2022
राज्यपाल श्री पटेल ने समारोह के शुभारम्भ के पहले कालिदास अकादमी परिसर में स्थित कवि कुलगुरू कालिदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रघुवंशम में लगी प्रदर्शनी का शुभारम्भ दीप जला कर किया। उन्होंने प्रदर्शनी के शुभारम्भ पर विजिटर्स बुक में लिखा कि “अखिल भारतीय कालिदास समारोह में आकर मुझे प्रसन्नता हुई है। संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किये जा रहे इस प्रयास की मैं सराहना करता हूँ। सफल आयोजन के लिए आयोजकों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामना।” राज्यपाल ने अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर द्वारा लगाई गई सिक्कों की प्रदर्शनी का शुभारम्भ कर अवलोकन किया। राज्यपाल ने परिसर में हाथ करघा एवं हस्त शिल्प मेले का और परिसर में श्री गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप-दीपन कर मेले का शुभारम्भ किया।
अतिथियों द्वारा महाकवि कालिदास और पं. सूर्यनारायण व्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर समारोह का शुभारम्भ किया गया। शासकीय माधव संगीत महाविद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती गान और मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। अतिथियों द्वारा पुस्तक "दुर्वा" और "मेघदूत" के भोजपुरी अनुवाद एवं कालिदास राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी के ब्रोशर का विमोचन किया गया। अकादमी के निदेशक और संचालक संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी ने स्वागत भाषण दिया। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय ने आभार माना।
Tags :