गाडरवारा में मिनी ट्रक की टक्कर से गौ माता की दर्दनाक मौत : गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही
Aditi News Team
Wed, Jul 8, 2026गाडरवारा में मिनी ट्रक की टक्कर से गौ माता की दर्दनाक मौत
गौसेवकों और पुलिस की सक्रियता के चलते वाहन जप्त, हुई एफआईआर की कार्यवाही
आपको बता दें कि गाडरवारा कौड़ियां रोड पर कृष्णा गैस एजेन्सी के पास आज दोपहर में करीब 12 बजे एक सफेद रंग की गाय खडी थी उसी समय एक मिनी ट्रक टाटा कम्पनी जिसका वाहन क्रमॉक.एम.पी.49 जी बारहसो का ड्राइवर तेज गति से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर आया और रास्ते मे खड़ी गाय को पीछे तरफ से तेज टक्कर मार दी जिसके चलते गाडी की टक्कर लगने से रोड पर खड़ी गाय कि घटना स्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंचे गो सेवकों ने घटना को देखा तो तत्काल गाडरवारा थाने में पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वाहन को एवं ड्राइवर गाडरवारा थाने लाया गया जहां पर एफआईआर की कार्यवाही कर गाय माता के मृत शरीर को पीएम कार्यवाही बिटनरी हास्पिटल ले जाया गया ।
Tags :