Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

: मारवाड़ी महिला सम्मेलन का मिलन समारोह सम्पन्न 

Aditi News Team

Thu, Nov 17, 2022
मारवाड़ी महिला सम्मेलन का मिलन समारोह सम्पन्न गाडरवारा । स्थानीय अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का मिलन समारोह तथा अन्नकूट उत्सव को जयमालाजी काबरा के निज निवास पर हर्षमिश्रित वातावरण में विभिन्न प्रेरक लघु कार्यक्रमों के साथ उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर उपस्थित सभी बहनों ने भजन गायन कर नृत्य किया।अन्नकूट महात्म्य पर प्रकाश डाला गया एव सभी बहनों ने अपने पसंद की प्रसाद सामग्री ठाकुर जी को समर्पित कर पूजा अर्चना और बच्चों को प्रसादी वितरण किया गया । इस अवसर पर महिला सम्मेलन की संगठनात्मक चर्चा हुई जिसमें आगामी के कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुई जिसमें गौशाला जाकर गायों को गुड खिलाकर गौ संरक्षण के लिये जन मानस में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ऐसा निर्णय लिया गया । कार्यक्रम के अंत में ज्वलंत समस्या को देखते हुए अपनी संस्कृति और संस्कारो के बढावा देने की महत्ता प्रतिपादित करते हुए बच्चे बच्चियों को धर्मानुरागी व सामाजिक दायित्व निभाने की जरूरत महसूस करते हुए उक्ताशय के लिए चिंता प्रकट की । कार्यक्रम में जयमाला काबरा, सविता काबरा, अनुराधा काबरा,प्रमिला पलोड लता काबरा, सारिका मालपानी, मधु मालानी, पूजा तिवारी पार्षद, अरूणा काबरा, शोभना मूंदड़ा, गीतिका काबरा, अनीता पलोड, श्रीमती मालपानी आदि बैठक में शामिल हुए ।

Tags :

जरूरी खबरें