Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

पेंच टाइगर रिजर्व जाने वाली पचधार रोड - आप

पुलिस जांच में जुटी ,सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई आर्टिगा कार,

हल्की गरज-चमक के साथ बिजली गिरने तथा हल्की बारिश होने की संभावना

रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषित साझा किया

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया

: मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर में शामिल हुए कलेक्टर आदिवासी अचंल पहुंचकर ग्रामीणों से की चर्चा

Aditi News Team

Fri, Oct 28, 2022
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर में शामिल हुए कलेक्टर आदिवासी अचंल पहुंचकर ग्रामीणों से की चर्चा नरसिंहपुर। मंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत जिले के नरसिंहपुर विकासखंड की दूरस्थ ग्राम पंचायत आलौद एवं गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के शिविर में कलेक्टर श्री रोहित सिंह शामिल हुए। उन्होंने लोगों से रूबरू चर्चा की। कलेक्टर ने अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जिले में 31 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न क्लस्टर में दो बार शिविर आयोजित कर लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की चिन्हित योजनाओं का लाभ दिया जायेगा। अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। ग्राम पंचायत आलौद के शिविर में कलेक्टर को अवगत कराया गया कि पहले कैम्प में 178 आवेदन प्राप्त हुए, जो सभी स्वीकृत किये जा चुके हैं। कलेक्टर ने यहां ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में शार्ट सर्किट की समस्या बताये जाने पर कलेक्टर ने एसई एमपीईबी को शार्ट सर्किट को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। यहां कलेक्टर ने श्री विजय गौड़ को मौके पर ही वैसाखी प्रदान की। ग्राम पंचायत गोरखपुर में लोगों द्वारा बताया गया कि यहां मिनी सोसायटी नहीं है। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को मिनी सोसायटी संचालित करवाने के निर्देश दिये। इसके अलावा जर्जर आंगनबाड़ी भवन को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। टपरिया टोला में डीपी लगवाने के लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश मौके पर एसई एमपीईबी को दिये। ग्राम पंचायत गोरखपुर आदिवासी अंचल में यहां के आदिवासियों ने दिवारी नृत्य की शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुति दी। कलेक्टर श्री सिंह ने इस प्रस्तुति की सराहना की। इस नृत्य समूह में दिव्यांग मृदंगवादक श्री नेतराम ने भी अपनी सहभागिता दी। विदित है कि मृदंगवादक श्री नेतराम जिला स्तर पर भी अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। श्री नेतराम से चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नहीं होती है। उन्होंने उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण को दिव्यांग श्री नेतराम को मोट्रेट प्रदान करने के निर्देश भी दिये।

Tags :

जरूरी खबरें