Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: राष्ट्रीय गुड गवर्नेंस इंडेक्स में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

Aditi News Team

Sat, Dec 17, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वस्थ प्रतियोगिता लोकतंत्र की ताकत है। सीएम हेल्पलाइन, जन-सुनवाई और समाधान ऑनलाइन जनता से जुड़ने, उनकी समस्याओं के समाधान और सुशासन के सशक्त माध्यम है। इन गतिविधियों में जिलों में परस्पर प्रतियोगी भाव से जनता को अधिक राहत मिलती है। राज्य शासन द्वारा प्रति माह जिलों के कार्यों की समीक्षा कर बेहतर और त्वरित कार्यवाहियाँ करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय सचिव प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत श्री वी. श्रीनिवास से यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान से श्री वी. श्रीनिवास ने निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। संयुक्त सचिव श्री एन.बी.एस. राजपूत तथा अन्य अधिकारी भी साथ थे।   केन्द्रीय सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि राष्ट्रीय गुड गवर्नेंस इंडेक्स में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। गुड गवर्नेंस इंडेक्स को जिला स्तर पर लागू किए जाने पर भी चर्चा हुई। नागरिकों को ई-सर्विसेज उपलब्ध कराने में मध्यप्रदेश, देश में चौथे स्थान पर है। सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की लोकप्रियता को देखते हुए अन्य राज्यों में इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार सीएम हेल्पलाइन की प्रक्रिया के दस्तावेजीकरण के लिये इच्छुक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय सचिव श्री वी. श्रीनिवास द्वारा आगामी वर्ष भोपाल में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन करने के प्रस्ताव पर सहमति दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान की जानकारी दी।

Tags :

जरूरी खबरें