Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभिन्न ग्रामों में किया पौधरोपण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

इस अवसर पर संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन,प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ, फादर पॉल, उपस्थित रहे

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी ने ए.डी.पी.ओ. तथा राजपत्रित अधिकारियों एवं मान्नीय न्यायालयो में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिरों की ली संयुक्त बैठक

Aditi News Team

Wed, Apr 19, 2023
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी ने ए.डी.पी.ओ. तथा राजपत्रित अधिकारियों एवं मान्नीय न्यायालयो में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिरों की ली संयुक्त बैठक एस.एस.पी. श्री तुषारकांत विद्यार्थी ने कहा आपस में अच्छा समन्वय स्थापित कर मान्नीय न्यायालय में सशक्त पैरवी करें मान्नीय न्यायलयों में विचाराधीन सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों, आर्म्स एक्ट, एन.डी.पी.एस. एक्ट, पाक्सो एक्ट एंव महिला सम्बंधी अपराधों की मॉनिटरिंग हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को बनाया नोडल अधिकारी पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत. विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा ए.डी.पी.ओ. तथा राजपत्रित अधिकारियों एवं मान्नीय न्यायालयो में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिरों की एक संयुक्त बैठक ली गयी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार ंिसह, परिवीक्षाधीन (भा.पु.से.) श्री आदर्शकांत शुक्ला एवं सीनियर एडीपीओ श्रीमति संगीता परिहार, श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, श्रीमति मनीषा दुबे, श्रीमति भारती उइके, एडीपीओ श्रीमति नमिता मिश्रा, श्रीमति संगीता घई, श्री देवर्षि पिंचा, तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री सौरभ तिवारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने सभी ए.डी.पी.ओ. से मान्नीय न्यायालय में विचाराधीन कितने प्रकरणों की पैरवी कर रहे हैं के सम्बंध में जानकारी लेते हुये अपनी प्राथमिकतायें बताते हुये कहा कि सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों में, फायर आर्म्स एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में तथा नशीले पदार्थो अर्थात एनडीपीएस एक्ट, नशीले इंजैक्शन एवं पाक्सो एक्ट के प्रकरणों में आप सशक्त एवं सारगर्भित पैरवी करें, यह क्राइम कंट्रोल के लिए बेहद जरूरी है। एैसे प्रकरण में जिनमें आपकी सशक्त एवं सारगर्भित पैरवी से अपराधी को मान्नीय न्यायालय द्वारा दण्डित किया जावेगा, सम्बंधित कोर्ट मोहर्रिर को नगद पुरूस्कार से एवं पैरवी करने वाले शासकीय अधिवक्तागणों को मेरे द्वारा प्रशस्ति पत्र से पुरूस्कृत किया जावेगा। इसके साथ ही आपके द्वारा मान्नीय न्यायालयों में विचाराधीन सम्पत्ति सम्बंधी अपराध के 2-2 प्रकरण तथा आर्म्स एक्ट के 1-1 प्रकरण चिन्हित कर सशक्त पैरवी किये जाने हेतु सहायक जिला अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित किया। आपके द्वारा मान्नीय न्यायलयों में विचाराधीन सम्पत्ति सम्बंधी अपराधों की मॉनीटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल को, आर्म्स एक्ट के प्रकरणों के अपराधों की मॉनिटरिंग हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल को, एन.डी.पी.एस. की मॉनिटरिंग हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे को तथा पाक्सो एक्ट एंव महिला सम्बंधी अपराधों की मॉनिटरिंग हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही आपके द्वारा सभी कोर्ट मोहर्रिर को निर्देशित किया गया कि मान्नीय न्यायालय में कानून व्यवस्था बनाये रखते हुये साक्षियों की सुरक्षा, एवं अभियुक्त की अभिरक्षा सुनिश्चित करें। समंस वारंट जारी करना, सजकता से करेंगे तो निश्चित ही संमस वारंट के तामीली के प्रतिशत में बढेातरी होगी, अक्सर अधूरे नाम पता के कारण संमस वारंट की तामीली मे दिक्कतें आती है, समंस वारंट जारी करते समय पूरा नाम पता आवश्यक रूप से लिखें, साथ ही जमानतदारों के नाम पता भी लिखें।

Tags :

जरूरी खबरें