Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: विपणन सहकारी समिति करेली के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री विक्रांत सोनी निलंबित

Aditi News Team

Wed, May 24, 2023
विपणन सहकारी समिति करेली के कम्प्यूटर ऑपरेटर विक्रांत सोनी निलंबित नरसिंहपुर।वर्ष 2023- 24 के मूंग उपार्जन के पंजीयन के लिए विपणन सहकारी संस्था मर्यादित करेली को केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र में किसानों से मूंग पंजीयन के लिए 200- 200 रुपये की राशि वसूल करने की शिकायत मिली। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रशासक विपणन सहकारी संस्था मर्यादित करेली ने इस संस्था के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री विक्रांत सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उल्लेखनीय है कि प्राप्त शिकायत में उक्त समिति के ऑपरेटर द्वारा अपने पंजीयन केन्द्र के पास स्थित अनुराग साइबर कैफे एमपी ऑनलाइन कियोस्क संचालक को अपनी आईडी पासवर्ड व ओटीपी देकर किसानों से मूंग पंजीयन के लिए 200- 200 रुपये वसूल किये जाने और इसमें कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनी के संलिप्त होने का उल्लेख किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें