Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

: शासकीय शाला माध्‍यमिक विद्यालय नयागांव सिरसी के प्रधानाध्‍यापक को निलंबित करने के निर्देश

Aditi News Team

Wed, Nov 30, 2022
अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के दिये निर्देश कलेक्‍टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा आज गुना विकास खण्‍ड अंतर्गत ग्राम पंचायत करीली, नयागांव, सिरसी, कलेचरी का भ्रमण किया गया। इस दौरान अमृत सरोवर योजनांतर्गत निर्मित तालाब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए गये। कलेक्‍टर द्वारा आज ग्राम पंचायत कारीली के ग्राम चिड़रउ में तालाब का भ्रमण किया। इस दौरान उन्‍होंने ग्रामीण से चर्चा कर उचित मूल्‍य की दुकान पर राशन वितरण की जानकारी प्राप्‍त की। इस दौरान वृद्धावस्‍था पेंशन के हितग्राहियों व आयुष्‍मान कार्ड आदि की जानकारी ली। उन्‍होंने ग्राम पंचायत सिरसी स्थित शासकीय एकीकृत शाला माध्‍यमिक विद्यालय नयागांव स्‍कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्‍कूल बंद पाया गया। इस दौरान (प्रा.शि.) प्रधानाध्‍यापक श्री रामसिंह भूरिया को निलंबित करने एवं माध्‍यमिक शिक्षक कु. लक्ष्‍मी चिड़ार, माध्‍यमिक शिक्षक श्री करनलाल सहरिया, प्राथमिक शिक्षक श्री राम कल्‍याण बैरागी, प्राथमिक शिक्षक श्रीमति रेखा बैरागी तथा प्राथमिक शिक्षक श्री महेश कुमार कसेरा की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रथम कौशिक, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद गुना श्री गौरव खरे उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें