Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

: श्री अरुण गोयल ने नए चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

Aditi News Team

Mon, Nov 21, 2022
श्री अरुण गोयल ने आज भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने श्री अरुण गोयल को उनकी नियुक्ति पर व्यक्तिगत रूप से फोन किया और बधाई दी। श्री राजीव कुमार, नेपाल में चल रहे राष्ट्रीय चुनावों के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप आजकल नेपाल में हैं। चुनाव आयोग में उनका स्वागत करते हुए, श्री राजीव कुमार ने कहा कि श्री गोयल का विशाल और विविध प्रशासनिक अनुभव चुनावी प्रक्रिया को अधिक समावेशी, सुलभ और भागीदार बनाने में आयोग के प्रयासों को और अधिक मजबूत करेगा। अरुण गोयल, आईएएस (पंजाब कैडर - 1985 बैच)
  • चर्चिल कॉलेज, कैंब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड से विशिष्‍ट योग्‍यता के साथ विकास अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर
  • एमएससी गणित
भारत सरकार में पोस्टिंग                                 अवधि
  • सचिव, भारी उद्योग मंत्रालय                  2020 - 2022
(भारत में ई-वाहन संचलन को टिपिंग प्वाइंट तक उत्प्रेरित किया)
  • सचिव, संस्कृति मंत्रालय                             2018 - 2019
  • एएस एंड एफए, श्रम और रोजगार मंत्रालय             2017
  • उपाध्यक्ष, दिल्ली विकास प्राधिकरण                   2015 - 2016
  • संयुक्त सचिव, वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग             2012 - 2014
  • संयुक्त सचिव, शहरी विकास मंत्रालय                   2011
पंजाब सरकार में पोस्टिंग
  • प्रधान सचिव (विद्युत और सिंचाई)                     2010
  • प्रधान सचिव (आवासन और शहरी विकास)             2007 - 2009
  • सचिव, व्यय विभाग                                2006
  • प्रबंध निदेशक, पंजाब उद्योग और निर्यात              2003 - 2005
निगम
  • प्रबंध निदेशक, पंजाब भण्डारण निगम                  2001 - 2002
  • जिला चुनाव अधिकारी/कलेक्टर, लुधियाना              1995 - 2000
  • प्रबंध निदेशक, चंडीगढ़ औद्योगिक और पर्यटन           1994
विकास निगम
  • जिला चुनाव अधिकारी/कलेक्टर, भटिंडा                1993

Tags :

जरूरी खबरें