Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

: सब जेल सिहोरा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

Aditi News Team

Thu, Aug 31, 2023
अनिल जैन सिहोरा सब जेल सिहोरा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व सिहोरा: सब जेल सिहोरा में निरूद्ध बन्दियों द्वारा अपनी बहिनों से राखी बंधवाकर हर्षोल्लास से रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया।बन्दियों की बहिनों द्वारा अपने भाईयों से अपराध न करने का संकल्प लिया गया। जेलर दिलीप नायक द्वारा बताया गया कि जेल मुख्यालय के निर्देशानुसार जेल में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बन्दियों को उनकी बहिनों से राखी बांधने की व्यवस्था जेल में की गई थी कुल 44 बन्दियों को 102 बहिनों द्वारा राखी बांधी गई। सभी बहिनों को राखी बांधने के लिये पर्याप्त समय दिया गया। जेल में की व्यवस्था से सभी बहिनें सन्तुष्ट एवं प्रसन्न होकर गईं। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में लॉकडाउन में जब जेल में मुलाकात प्रतिबन्धित थी तब जेलर नायक द्वारा घर पर राखी बनवाकर स्वयं बन्दियों को बांधी थी जिसकी सभी ने प्रशंसा की थी।

Tags :

जरूरी खबरें