Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभिन्न ग्रामों में किया पौधरोपण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण

इस अवसर पर संस्था प्रबंधक फादर जॉनसन,प्राचार्य फादर केल्विन, एडमिनिस्ट्रेटर फादर जिओ, फादर पॉल, उपस्थित रहे

महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

: सामाजिक महाकुंभ की ऐतिहासिक सफलता के लिए समस्त सामाजिक संगठनों की आभार बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Sat, Apr 8, 2023
सामाजिक महाकुंभ की ऐतिहासिक सफलता के लिए समस्त सामाजिक संगठनों की आभार बैठक सम्पन्न। 70 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा सम्मेलन के तैयारियो के लेकर विशेष चर्चा। भोपाल: सकल तैलिक साहू राठौर महा संगठन मध्य प्रदेश के तत्वाधान में 2 अप्रेल को समाजिक महाकुम्भ को ऐतिहासिक सफलता के लिए तेली, साहू, राठौर समाज के सभी संगठनों की आभार बैठक होटल गौरव पैलेस में सम्पन्न हुई। सकल तैलिक साहू राठौर महासंगठन के विशेष सदस्यो की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रथयात्रा संयोजक रवि करण साहू ने कहा कि प्रथम चरण में हेलीकाप्टर से यात्रा हुई, दूसरे चरण में रथयात्रा निकाली और जंबूरी मैदान में लाखो की संख्या में स्वजातीय बंधुओ की उपस्थिति में महा कुंभ का सफल समापन हुआ। और अब तृतीय चरण में चिन्हित 70 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा सम्मेलन होंगे। कार्यक्रम की रूप रेखा हेतु सुझाव एवम सहयोग के अन्य बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई। इस बैठक में भारतीय तेलिक साहू राठौर महा सभा के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येंद्र साहू ने कहा कि जेसे प्रदेश स्तर पर सभी संगठन एक हो कर तैयरी कर रहे वैसे ही संभाग, जिले, शहर, गांव स्तर पर सकल साहू राठौर महा संगठन के बैनर तले छोटी छोटी बैठक कर 70 विधानसभा सम्मेलन को सफल बनाने सभी संगठनों के प्रमुख संकल्प लें। सकल तैलिक साहू राठौर महा संगठन मध्य प्रदेश के बैनर तले आभार बैठक का सफल संचालन ऐडवोकेट रमेश के साहू इटारसी ने किया। सामाजिक महाकुंभ महासम्मेलन की सफलता के लिए मध्यप्रदेश के साहू, राठौर समाज के सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष,प्रमुखों की उपस्थिति में निर्णय लिया की हर जिले की तहसील नगर इकाइयों से अधिक से अधिक सकल सामाजिक बंधुओं को शामिल करने के उद्देश्य से भारतीय तेलिक सभा मप्र से प्रदेश अध्यक्ष श्री ताराचंद साहू, एडवोकेट रमेश के साहू इटारसी,महासचिव श्री हेमराज साहू, श्री रमेश साहू,भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा मप्र से प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येंद्र साहू,, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जे एल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संजय साहू, प्रदेश युवा सचिव इंजीनियर जितेन्द्र साहू, मप्र साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवानदास साहू, अरविंद साहू झूमर वाले, श्री काशीराम साहू, राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि करन साहू, प्रदेश प्रचार सचिव प्रमुख संतोष राज साहू, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी साहू, जिला अध्यक्ष गिरीश बंटी साहू, उभरता राठौर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर एन राठौर, मनोज राठौर मुकेश राठौर सहित आभार बैठक में विधानसभा सम्मेलन की तैयारी को लेकर सामाजिक चर्चा एवं विचार-विमर्श हेतु बैठक हुई। जिसमे सर्व सम्मति से सकल तेलिक साहू राठौर महा संगठन के बैनर तले विधानसभा सम्मेलनों को सफल बनाने ,शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक विकास आदि के पूर्ति के परिपालन में सामाजिक विधानसभा समेलन की सफलता के लिए सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करते हुए स्वीकृति प्रदान किया। बैठक समापन के उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा तेल घानी बोर्ड गठन के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। विभिन्न सांठनो के मुखिया, वरिष्ठ समाजसेवियों की उपस्थिति में आभार बैठक संपन्न हुई।

Tags :

जरूरी खबरें