Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

: सीएम हेल्पलाइन शिकायत बंद करवाने को लेकरऑडियो वायरल होने पर, तहसीलदार ने प्रेस वार्ता में महिला से मांगी माफी

Aditi News Team

Wed, Aug 30, 2023
सीएम हेल्पलाइन शिकायत बंद करवाने को लेकरऑडियो वायरल होने पर, तहसीलदार ने प्रेस वार्ता में महिला से मांगी माफी https://youtu.be/10w6EtD3n_Q?si=yelKmC45uWjLZBz5 KamarRana रायसेन /देवरी__ सीएम हेल्पलाइन शिकायत बंद करवा ने को लेकर देवरी तहसील में पदस्थ तहसीलदार दिनेश कुमार बर्गरले द्वारा अभद्र भाषा, एवं धमकी का प्रयोग किया गया था। जिसको लेकर समस्त रघुवंशी समाज ने भारतीय किसान यूनियन के साथ मिलकर कलेक्टर से शिकायत की, तथा देवरी में प्रदर्शन कर थाने में तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। महिला से वार्तालाप का ऑडियो वायरल भी हुआ था। इसी को लेकर आज तहसील देवरी के मीटिंग हॉल में तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले ने सभी पत्रकारों को बुलाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि हां मुझसे गलती हो गई है। मुझे इस तरह से बात नहीं करनी थी इसके लिए मैं सभी से माफी चाहता हूं ,और साथ ही महिला जिनसे मेरी बात, शिकायत बंद करवाने को लेकर हुई है उनसे भी मैं माफी चाहता हूं। तहसीलदार ने पत्रकारों को बताया कि सीएम हेल्पलाइन कटवाने के लिए मेरे ऊपर दबाव था वह शिकायत कटवाना जरूरी था साथ ही राजस्व विभाग में अनेकों कार्य तथा निर्वाचन कार्य को लेकर मेरे दिमाग में बहुत उलझने चल रही थी । इस कारण अगर मुझसे कोई आप शब्द निकल गया हो तो मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं। हालाकी तहसीलदार ने माना कि वह ऑडियो मेरा ही है, और उन्होंने कहा कि इस ऑडियो से और भी लोगों को दुख पहुंचा हो तो मैं उनसे भी माफी चाहता हूं।

Tags :

जरूरी खबरें