Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

:

Aditi News Team

Fri, Dec 9, 2022
सतना उप संचालक कृषि केसी अहिरवार ने विकासखण्ड सोहावल, मझगवां, नागौद एवं उचेहरा अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत गतिविधियों का क्रियान्वयन नहीं करने एवं ग्रामों में कृषकों को तकनीकी सलाह प्रदान नहीं करने पर तकनीकी सहायक पुष्पेन्द्र पाल को कारण बताओ नोटिस जारी की है। जारी नोटिस का जवाब 3 दिवस के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। उप संचालक ने जारी नोटिस में बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत तकनीकी सहायक को अनुबंध के आधार पर शर्तों के तहत जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन, ग्रामीण कृषकों को तकनीकी सलाह प्रदान करने एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्राकृतिक खेती के क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया है। लेकिन तकनीकी सहायक पुष्पेंद्र पाल द्वारा न तो किसी भी विकासखण्ड के कृषकों से सम्पर्क किया गया और न ही कृत कार्यवाही से किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय सतना को अवगत कराया गया है। साथ ही उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं उर्वरक की कालाबाजारी एवं अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिये सौंपे गये कार्य आदेशों की अवहेलना भी की गई है। जारी नोटिस में तकनीकी सहायक को कहा गया है कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन के संबंध में रुचि नहीं लेने पर क्यों न 10 माह का मानदेय अवैतनिक करते हुये अनुबंध निरस्त करने की कार्यवाही की जाये। जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर संविदा समाप्त करने की कार्यवाही की जायेगी।  

Tags :

जरूरी खबरें