Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

23 मोबाइल, 37 सिम, 11 एटीएम कार्ड, तीन लैपटॉप और छह पासबुक सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त; प्रतिमाह 7-8 करोड़ रु. लेन-देन

: गाडरवारा - अनुसूचित जाति जनजाति के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिया ज्ञापन

Aditi News Team

Fri, Sep 8, 2023
गाडरवारा - अनुसूचित जाति जनजाति के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दिया ज्ञापन गाडरवारा । ग्राम बरोदिया जिला सागर में अहिरवार समाज के नितिन अहिरवार की निर्मम हत्या एवं परिजनों व महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर घर गृहस्ती की सामग्री बाहर फेंक कर तोड़फोड़ करने के विरोध में अनुसूचित जाति जनजाति के विभिन्न सामाजिक संगठनों जिनमें अहिरवार समाज संघ,म.प्र.अजाक्स गाडरवारा,भीम आर्मी,गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन, मेहरा समाज,जाटव समाज,सर्व आदिवासी समाज के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महामहिम राजपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय म. प्र.शासन भोपाल को अनविभागीय अधिकारी गाडरवारा के माध्यम से तहसीलदार महोदय गाडरवारा को घटना के विरोध में ज्ञापन सौंपते हुए विरोध दर्ज कराया एवं दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान करने के साथ अपराध में संलिप्त सभी दोषियों की चल-अचल संपत्तियों को जमीदोज कर शीघ्र ही कार्रवाई करने एवं पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु उक्त मामले को फास्ट ट्रैक अदालत में संचालित कर कानूनी सहायता प्रदान करने की मांग की गई साथ ही मध्य प्रदेश सरकार से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के साथ हो रहे अन्याय अत्याचार एवं विभिन्न जातिगत भेदभाव पर रोक लगाने हेतु प्रशासनिक हस्तक्षेप की भी मांग की गई। उक्त अवसर पर अहिरवार समाज संघ जिला नरसिंहपुर श्रीमती सविताअहिरवार जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट, पी एन अहिरवार संभागीय अध्यक्ष, प्रदीप अहिरवार संभागीय सचिव हीरालाल अहिरवार जिला अध्यक्ष प्रीतम अहिरवार कार्य.जिला अध्यक्ष,म.प्र.अजाक्स गाडरवारा से मलखान मेहरा जिला महासचिव,बंशीलाल अहिरवार तह.अध्यक्ष,बबलू जाटव,राघवेन्द्र चौधरी कोषाध्यक्ष,मानकलाल अहिरवार प्रवक्ता, राजू ठाकुर सचिव, बलीराम अहिरवार रामलाल चौधरी सचिव,रमेश खंगार,संतोष अहिरवार कैलाश अहिरवार ऑडिटर परसराम अहिरवार सचिव भीम आर्मी से छोटू इटोरिया जिला सचिव, सत्यम उइके तह.अध्यक्ष GSU,राजेश नरवरिया,सिद्धार्थ अहिरवार,राज, प्रदीप,मोहित,मुन्ना के साथ बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें