Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

23 मोबाइल, 37 सिम, 11 एटीएम कार्ड, तीन लैपटॉप और छह पासबुक सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त; प्रतिमाह 7-8 करोड़ रु. लेन-देन

: गाडरवारा, बम्होरी कलां में निःशुल्क सायकिल, स्कूटी का वितरण

Aditi News Team

Sun, Sep 10, 2023
बम्होरी कलां में निःशुल्क सायकिल, स्कूटी का वितरण गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा विकासखण्ड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय बम्होरी कलां में निःशुल्क सायकिल वितरण का कार्यक्रम पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य, अनिल पटेल जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि की अध्यक्षता एवं रिचा स्थापक जिला पंचायत सदस्य, वरिष्ठ नेता गौरीशंकर खेमरिया, धर्मपाल सिंह,राजकुमार गुर्जर, बसंत तिवारी, मनोज दुबे सरपंच, राधेश्याम दोन्देरिया, खेमचंद रावत,कमल ठाकुर,मुनि राजपूत,प्रदीप शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दो प्रतिभावान छात्रों को स्कूटी, 9 लेपटॉप एवं 36 छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोविंद सिंह पटैल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप, स्कूटी एवं साईकिल दिए जाने से उनका मनोबल बढेगा और वे बेहतर से बेहतर पढ़ाई करेंगे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नगेन्द्र त्रिपाठी एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य मुमताज खान द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें