Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

23 मोबाइल, 37 सिम, 11 एटीएम कार्ड, तीन लैपटॉप और छह पासबुक सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त; प्रतिमाह 7-8 करोड़ रु. लेन-देन

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन 10 अक्टूबर तक

अपनी भाषा और जड़ों से जुड़कर ही युवा कर सकते हैं सशक्त राष्ट्र का निर्माण : मंत्री श्री सारंग

: रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर पहुंचे, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत

Aditi News Team

Fri, Aug 16, 2024
मनाई गई वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने लिया आयोजन में हिस्सा रायसेन जिले की उदयपुर ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम थालादिघावन में हर साल धूम-धाम से होने वाला वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती का कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भी शामिल हुए।kak थालादिघावन रायसेन - वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जन्मदिन के अवसर पर थालादिघावन में स्थित महारानी की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हर साल धूम-धाम से होने वाला वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती का कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी भी शामिल हुए। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंतीकार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने 1857 की क्रांति में महारानी अवंतीबाई लोधी के अमर योगदान को याद करते हुए अंग्रेजों से लोहा लड़ने वाली इस वीरांगना के बलिदान की चर्चा की। हमें संकल्प लेना चाहिए कि इन्हें पहचान दिलाएंगे। साथ ही इनके जीवन से सीख लेना चाहिए कि जिस तरह से रानी अवंती बाई ने योद्धा बनकर देश की सेवा की वैसी सेवा हम भी करेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने भी रानी अवंती बाई की याद किया, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने रानी अवंती बाई को याद किया और बताया कि अनेक राज्यों के राजाओं द्वारा 1857 की क्रांति में हिस्सा लिया गया था। लेकिन उसमें रानी वीरांगना अवंती बाई लोधी का विशेष योगदान था। इसी दौरान उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया था। इस मौके पर सरपंच फूल सिंह पवैया, पूर्व सरपंच विजय सिंह जधेनिया (गुड्डाभैया,) पूर्व सरपंच हरिशंकर भेनिया, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष सुनील लोधी, लोधी जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश लोधी,लालसिंह बिन्डैया, कमलेश पटेल, नवीन लोधी, वीरेंद्र पवैया, मेहरबान धनौलिया, मोहन विलवार, यशपाल लोधी,

Tags :

जरूरी खबरें