Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

23 मोबाइल, 37 सिम, 11 एटीएम कार्ड, तीन लैपटॉप और छह पासबुक सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त; प्रतिमाह 7-8 करोड़ रु. लेन-देन

: गाडरवारा, रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश 

Aditi News Team

Sun, Sep 10, 2023
रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश  गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पीपरपानी के शासकीय हाईस्कूल में प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र मेहरा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने विधानसभा निर्वाचन की स्वीप गतिविधियों के तहत रंगोली सजाकर मतदान करने का संदेश दिया। रंगोली बनाने के उपरांत सभी ने मतदाता जागरूकता के संदेश की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं पायल रजक,प्रतिभा लोधी,अनुष्का कुबरे, मुस्कान राठौर, सुहानी राजपूत ने आकर्षक रंगोलियाँ तैयार की। छात्राओं के इस कार्य मे शिक्षक संदीप पटेल, महेंद्र पटेल,अंकित आर्य, राहुल राजपूत,श्रीमति तुलसा वर्मा,श्रीमती कंचन अग्रवाल ने उन्हें मार्गदर्शन दिया ।

Tags :

जरूरी खबरें