: गाडरवारा, 926 वे सप्ताह में कदम संस्था ने किया पौधारोपण
Aditi News Team
Mon, Oct 2, 2023
926 वे सप्ताह हुआ पोधारोपण
गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 926 वें सप्ताह का पौधारोपण एन.पी.एस. स्कूल के पीछे स्थित नालंदा स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें रविशेखर जायसवाल ,प्रशांत शर्मा श्रीमती नीतू दुबे ,चंद्र प्रकाश गुप्ता ,चिरंजीवी अनीश श्रीवास, बिटिया अर्चना सोनी,बिटिया वैदेही स्वामी के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ ।
जन्मदिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।
इस अवसर पर कदम साथियों अजय खत्री , मनोज द्ववेदी ,जगमोहन शर्मा, वंसत डागा , सुरेन्द्र पटैल, नायायण सोनी ,योगेश राठी सुरेन्द्र साहू के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की अभूतपूर्व उपस्थिति रही ।
Tags :