Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

इच्छादेवी मंदिर में 3 बदमाश सीसीटीवी में कैद; दानपेटी पहले ही हो चुकी थी खाली, सोने का मंगलसूत्र-लौंग नहीं निकाल पाए

सेवा संकल्प अभियान के जरिए जन-जन तक पहुंचेगा सेवा और विकास का संदेश - माया नारोलिया राज्यसभा सांसद

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

: विधायक ने ली खन्ङस्तरीय बैठक ,जल संवर्धन अभियान बनाये सफल, पेयजल की समस्या का तत्काल करायें निराकरण 

Aditi News Team

Thu, Jun 13, 2024
विधायक ने ली खन्ङस्तरीय बैठक ,जल संवर्धन अभियान बनाये सफल, पेयजल की समस्या का तत्काल करायें निराकरण -जितेन्द दुबे शाहनगर ,पन्ना  शाहनगर नि .प्र . शाहनगर मुख्यालय के सभागार कक्ष मे पवई विधायक प्रह्लाद लोधी ने शाहनगर विकासखन्ङ के अधिकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण खन्ङस्तरीय बैठक ली बैठक मे प्रमुख रूप से बैठक में उपस्थित जल संस्थान के अधिकारियों को समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये विधायक ने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी स्तर पर पानी की आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जहां पर समस्या का तुरंत हल न हो, वहां पर टैंकरों से पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति की जाए। जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत सभी नदियों, तालाबों, कुओं और बावडियों सहित अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 05 जून से शुरु हुआ यह अभियान 16 जून तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवाहित होने वाली नदियों, उनमें मिलने वाली सहायक नदियों और जल संरचनाओं का पुनर्जीवीकरण एवं संरक्षण करना है। इस अभियान में तालाबों के गहरीकरण के साथ-साथ जल संरचनाओं के क्षेत्र में पानी की आवक में आने वाले अवरोधों को भी हटाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक वर्षा जल संचय किया जा सके। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष आशीष खरे मंङल अध्यक्ष सुलभ उरमलिया जनपद शाहनगर मुख्यालय कार्यपालन अधिकारी रोहित मालवीय शाहनगर तहसीलदार श्री मति कोमल सिंह रैपुरा तहसीलदार मणिराज सिंह बागरी शाहनगर कनिष्ट आपुर्ति अधिकारी मेघा चंन्देल शाहनगर बी एम ओ ङाॅ सर्वेश लोधी बी आर सी अमित श्री वास्तव पी ङब्ल्यु ङी इंजीनियर के के श्री वास्तव सहित समस्त प्रशासनिक अमला मौजूद रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें