Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वरोजगार का अवसर

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने स्वर्गीय विजय रमन के प्रेरणादायी पुलिस सेवा जीवन को किया स्मरण

23 मोबाइल, 37 सिम, 11 एटीएम कार्ड, तीन लैपटॉप और छह पासबुक सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त; प्रतिमाह 7-8 करोड़ रु. लेन-देन

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये पंजीयन 10 अक्टूबर तक

अपनी भाषा और जड़ों से जुड़कर ही युवा कर सकते हैं सशक्त राष्ट्र का निर्माण : मंत्री श्री सारंग

: एफएलएन मेला संबंधित उन्मुखीकरण आयोजित

Aditi News Team

Wed, Sep 13, 2023
एफएलएन मेला संबंधित उन्मुखीकरण आयोजित गाडरवारा । विगत दिवस विकासखंड चीचली के जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को आयोजित होने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में एफएलएन मेले से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनर सत्यम ताम्रकार द्वारा जिला शिक्षा केंद्र से प्राप्त पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रोजेक्टर के माध्यम से जन शिक्षा केंद्र अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक विभाग प्रधानपाठकों एवं शिक्षकों को इस मेले के आयोजन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उनके द्वारा विभिन्न स्टॉलों जैसे पंजीयन, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणित की तैयारी, बच्चों का कोना, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास तथा मेले में धूम, छोटी-छोटी दैनिक जीवन की सामग्री के उपयोग से बच्चों के बौद्धिक विकास के अवलोकन इत्यादि बिंदुओं को समाहित किया गया। इस आयोजन हेतु प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक, नवभारत साक्षरता के अक्षर साथी, कमाल के कैंप में पंजीकृत वॉलिंटियर इत्यादि का सहयोग लिया जा सकता है। प्रत्येक स्टॉल पर एक सहयोगी की उपस्थिति तथा बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों को रिपोर्ट कार्ड प्रदान करने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस उन्मुखीकरण में जन शिक्षा केंद्र के सभी शासकीय प्राथमिक शालाओं से संबंधित प्रधानपाठकों ने सक्रिय सहभागिता दी। यह उन्मुखीकरण जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के मार्गदर्शन तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटेल एवं प्रभारी प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय चीचली भारत ताम्रकार के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें