: शिक्षको का प्रशस्त एप्प प्रशिक्षण 16 सितंबर से
Aditi News Team
Fri, Sep 15, 2023
शिक्षको का प्रशस्त एप्प प्रशिक्षण 16 सितंबर से
गाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु तैयार किए गए प्रशस्त मोबाइल एप्प के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण 16 सितंबर से प्रारंभ किया जा रहा है। साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने बताया कि 16 सितंबर को स्थानीय कन्या नवीन विद्यालय में जनशिक्षाकेंन्द्र कन्या नवीन एवं शा उ मा विद्यालय पलोहाबड़ा, 18 सितंबर को स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय में जनशिक्षाकेंन्द्र आदर्श एवं बम्होरीकला, 19 सितंबर को ग्राम आमगांव छोटा के शासकीय उ मा विद्यालय में जनशिक्षाकेंन्द्र आमगांव छोटा एवं बनवारी , 20 सितंबर को बीआरसी कार्यालय साईंखेड़ा में जनशिक्षाकेंन्द्र उत्कृष्ट साईंखेड़ा की शालाओ से कोई एक शिक्षक प्रशिक्षण में सहभागिता करेंगे। प्रशिक्षण में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर शिक्षको को प्रशस्त मोबाइल एप्प के बारे में प्रशिक्षण देंगे।
Tags :