: शिक्षको का प्रशस्त एप्प प्रशिक्षण आयोजित
Aditi News Team
Sat, Sep 16, 2023
शिक्षको का प्रशस्त एप्प प्रशिक्षण आयोजित
गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत जनशिक्षा केंद्र कन्या नवीन एवं पलोहाबड़ा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु तैयार किए गए प्रशस्त मोबाइल एप्प के लिए शिक्षको का प्रशिक्षण स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन एवं वंदना से किया गया। प्रशिक्षण के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल ने कहा कि स्कूलों के दिव्यांग बच्चों की भी पढ़ाई अन्य बच्चों की भांति हो एवं उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिले। ऐसे दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन हेतु प्रशस्त एप्प तैयार किया गया है जिसके माध्यम से शिक्षक अपनी शाला के दिव्यांग बच्चों का चिन्हाकन करे। बीएसी संदीप स्थापक ने कहा कि वर्तमान समय मे हम लोगो के समक्ष मीन्स कम मैरिट परीक्षा, स्टेट अचीवमेंट सर्वे, अर्धवार्षिक परीक्षा सहित अनेक चुनोतियाँ है जिनका सामना हमें करना है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर बीएसी योगेन्द्र झारिया, सीएसी प्रशांत राय एवं प्रभात रूसिया ने शिक्षको को 21 प्रकार की दिव्यांगता को विस्तारपूर्वक बताते हुए दिव्यांग छात्र छात्राओं को मिलने वाले लाभ एवं प्रशस्त एप्प में रजिस्ट्रेशन व उस पर कार्य करने की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण में सीएसी बनवारी लाल नागवंशी, अपसार खान, आजाद कौरव, विश्वसनेही साहू, मधुसूदन पटैल, महेंद्र कौरव,संतोष कौरव, राहुल कोरी, नारायण पटैल, रामेश्वर कहार, रेखा शर्मा, पुष्पा कोरी, विजयश्री राय, ऋचा गुप्ता, भागवती मेहरा, अंजुलता नेमा, वर्षा सकवार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
Tags :