: एसईएएस उन्मुखीकरण संपन्न
Aditi News Team
Fri, Sep 8, 2023
एसईएएस उन्मुखीकरण संपन्न
गाडरवारा बीते दिवस चीचली के जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे (एसईएएस) संबंधित उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए एसईएएस के कलस्टर कोऑर्डिनेटर गिरीश ताम्रकार द्वारा क्लस्टर स्तरीय कोर कमेटी, सर्वे से संबंधित विभिन्न पहलुओं, सर्वे की रूपरेखा तथा विषयवार, कक्षावार सर्वे में सम्मिलित पाठ्यक्रम से सभी को अवगत कराया। एसईएएस के विकासखंड कोऑर्डिनेटर सत्यम ताम्रकार द्वारा विस्तृत रूप में उपस्थित प्रधानपाठकों को सर्वे के उद्देश्यों, सर्वे में चयन का आधार, साप्ताहिक टेस्ट, मॉक टेस्ट एवं प्रश्न बैंक की पाठ्यपुस्तक एवं संबंधित लर्निंग आउटकम से मैपिंग के बारे में समझाया गया। इस सर्वे के उद्देश्य कक्षा तीसरी तथा पांचवी में हिंदी, गणित, पर्यावरण तथा कक्षा आठवीं में हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के पाठ से संबंधित लर्निंग आउटकम पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। विभिन्न अभ्यास सप्ताह टेस्ट समय सीमा में पूर्ण किए जाने एवं जांच उपरांत विश्लेषण करने संबंधी सुझाव दिए गए । यह उन्मुखीकरण जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर तथा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक चीचली डी के पटैल के निर्देशन में तथा जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा केंद्र द्वारा प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र में इस एसईएएस सर्वे हेतु एक कलस्टर कोऑर्डिनेटर तथा विकासखंड हेतु एक कोआर्डिनेटर बनाया गया है। चीचली विकासखंड में सत्यम ताम्रकार उत्कृष्ट विद्यालय चीचली एवम साईंखेड़ा विकासखंड में पवन राजौरिया बीएसी को विकासखंड एसईएएस कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
Tags :