: गाडरवारा, आदर्श स्कूल में कराई गई मतदाता जागरूकता गतिविधि
Aditi News Team
Mon, Oct 16, 2023
आदर्श स्कूल में कराई गई मतदाता जागरूकता गतिविधि
गाडरवारा। बीते सोमवार को स्थानीय शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय में विधानसभा निर्वाचन के तहत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदान स्लोगन को छात्रो द्वारा बनाया गया एवं मतदान करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य एस के मिश्रा ने कहा कि सभी छात्र अपने घर परिवार के सदस्यो एवं पड़ोस के लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सभी शाला स्टाफ के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
Tags :