Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

नरसिंहपुर अमृत भारत योजना की खुली पोल : श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

Aditi News Team

Sat, Jun 27, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

नरसिंहपुर अमृत भारत योजना की खुली पोल

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

नरसिंहपुर जिलेके गोटेगांव में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों की लागत से श्रीधाम रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया गया था, लेकिन पहली ही हल्की हवा में निर्माण की गुणवत्ता की पोल खुल गई। स्टेशन परिसर में लगाया गया नवनिर्मित रूफ प्लाजा वाटरशेड सज्जा मामूली हवा के झोंके में ही उड़ गया।

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। उद्घाटन को लगभग 1 वर्ष ही बीता है और सज्जा का यह हाल देखकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्लेटफार्म पर गिरे टिन-शेड और उखड़ी सज्जा से यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। गनीमत रही कि उस समय कोई यात्री चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हल्की हवा में ही यदि सज्जा उड़ रही है तो आंधी-बारिश में बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिकों ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और दोषी ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन परिसर की सज्जा को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की गई है।

इस संबंध में श्रीधाम स्टेशन मास्टर विनोद शर्मा का कहना है इसकी जांच कराई जाएगी और जो जांच में सामने आएगा उसके आधार पर संबंधित व्यक्ति पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी i

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर डीआरएम ऑफिस

श्री धाम स्टेशन

जरूरी खबरें