: गाडरवारा, महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को दिलाई मतदान की शपथ
Aditi News Team
Wed, Oct 18, 2023
महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को दिलाई मतदान की शपथ
गाडरवारा। बीते बुधवार को स्थानीय शासकीय महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य ए के जैन ने छात्र छात्राओं एवं नए मतदाताओ को विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संगोष्ठी में प्राचार्य श्री जैन ने कहा कि राष्ट्र व प्रदेश के विकास में सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर डॉ सुनील शर्मा, डॉ अरुणिमा सहित बीएलओ , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।
Tags :