Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया

बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर किया सामूहिक योग

गाडरवारा नगर में मोहर्रम की शुरुआत सेवाभाव और भाईचारे के संदेश के साथ हुई करबला के शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए

: दोपहर को सोने के बाद उठाने पर नहीं उठा युवक, मौत

Aditi News Team

Mon, Nov 4, 2024
दोपहर को सोने के बाद उठाने पर नहीं उठा युवक, मौत शाहनगर नि प्र । शाहनगर में शनिवार 2 नवम्बर दोपहर को घर में सोने के तीन घंटे बाद जब युवक को उठाया गया तो वह नहीं उठा। शरीर में कोई हलचल न होने पर स्वजन युवक को तुरंत शाहनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पदस्त डॉ0 सर्वेश सिंह लोधी ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। थाना शाहनगर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर 12बजे म्रतक अनिल सिंह चौहान पिता तिलक सिंह चौहान उम्र 45वर्ष निवासी ममता कलौनी शाहनगर जो सुबह स्नान आदि से निव्रत होकर भोजन करके अपने निजी घर के कमरे में सोने चला गया और जब तीन घंटे बाद जब युवक को पत्नी ने उठाया तो वह नहीं उठा। शरीर में कोई हलचल न होने पर स्वजन युवक को तुरंत पहुंचे जहां उसे म्रत घोषित कर दिया गया शाहनगर पुलिस ने लाश की पंचनामा आवश्यक कार्यवाही कर मर्ग कायम पश्चात परिजनों को सोंप दिया गया।   इनका कहना है । -अवधराज उईके ए .एस. आई. मामले मे मर्ग कायम कर लिया गया है म्रतक के परिजनों ने थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उनका बेटा घर मे सो रहा था और जब उठाया गया तो नही उठा लाश का पी एम कराया गया है बिसरा सागर भेजा गया है अब मौत किन कारणों से हुयी है रिपोर्ट आने के पश्चात ही खुलासा हो पायेगा ।

Tags :

जरूरी खबरें