जिम्मेदार रेल्वे अधिकारी नदी पुल के पास हुए कार्य का निरीक्षण करें : गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया
Aditi News Team
Mon, Jun 22, 2026गाडरवारा शक्कर नदी के रेलवे पुल के पास हुए पिचिंग वर्क में ठेकेदार द्वारा बड़ी लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला सामने आया है । आपको बता दे कि गाडरवारा से आने जाने वाली अप और डाउन की दोनों तरफ की रेलवे लाइन की पिचिंग का कार्य ठेकेदार द्वारा करोड़ो रुपए से किया जा रहा है, जब इस कार्य को ग्राउंड जीरो पर हमारी टीम के द्वारा देखा गया तो वास्तव में बड़ी लापरवाही देखने को मिली जिसमें रेलवे लाइन से सटी मिट्टी को ही पिचिंग कार्य में उपयोग कर लिया गया जिसके चलते एक तरफ की रेलवे लाइन के ठीक बाजू में 10 फिट की खुदाई कर दूसरी तरफ की लाइन के पास में पिचिंग कर दी गई वहीं जब इस संबंध में संबंधित अधिकारी से बात हुई तो उनका कहना था कि अभी कार्य चल रहा है जबकि धरातल पर कोई भी कार्य चालू नजर नहीं आ रहा है आप भी उक्त वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं।
सवाल यह है कि रेल्वे के कार्य का इतने बड़े पैमाने पर जब किया जा रहा था था तो जिम्मेदार अधिकारी आखिर क्या कर रहे थे उनके द्वारा इस कार्य का निरीक्षण क्यों नहीं किया गया। इतने बड़े पैमाने पर रेल्वे विभाग की जमीन से मिट्टी खुदाई कार्य की अनुमति आखिर किसने दी यह भी एक बड़ा सवाल है। उक्त गंभीर विषय पर समय रहते यदि रेलवे अधिकारियों द्वारा ध्यान केंदित कर समस्या का निवारण नहीं किया गया तो कहीं न कहीं अनहोनी घटना का निमंत्रण देने जैसे होगा। आइए सुनते हैं क्या कुछ कहना है मौके पर मौजूद ग्रामवासी की जुबानी पूरे मामले की कहानी।
Tags :