: गाडरवारा, पिठवानी में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
Tue, Feb 14, 2023
पिठवानी में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापनगाडरवारा। विगत दिवस गाडरवारा के निकटस्थ ग्राम पिठवानी में विगत 15 दिनो से चल रहे ज़िला स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट वप्रतियोगिता का समापन हुआ । ज्ञात हो की प्रतियोगिता में क्षेत्र की अनेकों टीमों ने सहभागिता की जिसमे अन्त में फाइनल मैच धनोरा क्रिकेट क्लब एवम मेजवान टीम महाकाल इलेवन पिठवानी के बीच हुआ जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए धनोरा की टीम ने निर्धारित 8 ओवर के मैच में 96 रन का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए महाकाल इलेवन पिठवानी के बल्लेबाज अंतिम ओवर तक 5 विकेट खो कर 68 रन बना पाए और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सुप्यार सिंह राजपूत एवम कृष्णकांत विश्वकर्मा की कामेंट्री खास चर्चा का विषय रही। प्रतियोगिता में शिवाकांत गुर्जर द्वारा सभी मैचों में अंपायरिंग की विशेष भूमिका अदा की गई।ज्ञात हो की ग्राम पिठबानी में महाकाल क्रिकेट क्लब समिति द्वारा विगत 4 वर्षों से टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का नियमित सफल आयोजन किया जाता रहा है । प्रतियोगिता के समापन दिवस एवम पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य दिनेश ढिमोले एवं विकासखंड सह समन्वयक साक्षरता पवन राजोरिया उपस्थित रहे।प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवाकांत गूजर ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपए एवम शील्ड व द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपए एवम शील्ड पुरस्कार स्वरूप नवाजे गए । प्रतियोगिता को सफल बनाने में कृष्णकांत गूजर अभिषेक गूजर सुनील गूजर रहीश गूजर नीरज गूजर कृष्णकांत विश्वकर्मा एवम ग्राम वासियों का विशेष योगदान रहा ।प्रतियोगिता के मुख्य मार्गदर्शक पूर्व सरपंच नेपाल सिंह गूजर, सत्यनारायण पटेरिया, वर्तमान सरपंच प्रति निधि बबलू मेहरा एवम ग्राम के वरिष्ठ जन रहे।
: बुक गिविंग डे पर किताबें दान दी
Tue, Feb 14, 2023
बुक गिविंग डे पर किताबें दान दीगाडरवारा। मंगलवार को इंटरनेशनल बुक गिविंग डे पर शिक्षक संदर्भ समूह के जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्दिकी ने स्वयं के ख़र्चे पर स्थानीय शासकीय गंज प्राथमिक शाला में जरूरत मंद बच्चों को नवोदय परीक्षा की तैयारी के लिए पुस्तकें प्रदान की। इस अवसर पर साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए पुस्तकें प्रदान अच्छी बात है लेकिन बच्चे उन पुस्तको से बेहतर पढ़ाई करें ये महत्त्वपूर्ण बात है। इस अवसर पर सिराज अहमद सिद्दिकी ने बताया कि शिक्षक संदर्भ समूह का मुख्य उद्देश्य बच्चों की पढ़ाई के हित मे बेहतर नवाचार करना है। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, प्रधानपाठक महेश शर्मा, नागवंशी जी आदि उपस्थित रहे ।
: नर्मदापुरम। शासकीय नर्मदा कॉलेज में बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट का आयोजन प्रारम्भ
Mon, Feb 13, 2023
नर्मदापुरम। शासकीय नर्मदा कॉलेज में बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए सात दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट का आयोजन प्रारम्भशासकीय नर्मदा कॉलेज में आइक्यूएसी और विश्व बैंक परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में फैकल्टी डेवलपमेंट का सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। जिसका उद्देश्य शिक्षण कौशल को सुधारने और कक्षा में भागीदारी सुनिश्चित करने की नई पद्धतियों की जानकारी देना है। प्राचार्य डॉ ओ एन चौबे ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि फैकल्टी डेवलपमेंट द्वारा महाविद्यालय और प्राध्यापकों को आंतरिक गुणवत्ता के लिए क्या-क्या गतिविधियां होनी चाहिए की जानकारी प्राप्त होती है । जिससे शिक्षण पद्धति को और बेहतर बनाया जा सकता है। सात दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षाविद् डॉ उषा नायर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने उद्घाटन सत्र में व्याख्यान देते हुए कहा कि नैक तो एक बहाना है ।असली मुद्दा है हमारी गुणवत्ता को बढ़ाना। क्या हम विद्यार्थियों को विश्व स्तर पर तैयार कर रहे हैं। हमें ना सिर्फ उनके शैक्षणिक अपितु नैतिक स्तर भी बढ़ाना होगा ताकि वे आगे चलकर गतिविधियों द्वारा उत्कृष्टता की ओर बढ़ें। दस्तावेजों को संधारित करना सीखें। डॉ कल्पना विरेंद्र सिंह विशिष्ट वक्ता माधव साइंस कॉलेज उज्जैन से ऑनलाइन उपस्थित हुईं। उन्होंने शिक्षा शास्त्र पर केंद्रित व्याख्यान में कहा कि हमें भौतिक रूप से कक्षा में मौजूद होकर अध्यापन कार्य करना होगा ।डिजिटल व तकनीकी एजुकेशन समय की मांग है किंतु छात्र केंद्रित शिक्षा में विद्यार्थियों को सोशल लैब , खगोलीय वेधशालाओं,खेत खलिहानों में ले जाकर उनके सीखने की प्रक्रिया की सतत् जानकारी रखनी होगी ।उन्होंने शिक्षण अधिगम को पी पी टी के माध्यम से क्रमशः बिंदुवार समझाया। डॉ कमल वाधवा कार्यक्रम के संयोजक, डॉ ममता गर्ग समन्वयक रहीं। डॉ बी एस आर्य,और डॉ मीना कीर ने आभार व्यक्त किया। डॉ अमिता जोशी, डॉ ईरा वर्मा, डॉ विनीता अवस्थी, डॉ कमल चौबे, डॉ राजेश दीवान ,डॉ जे के कमल पुरिया सहित समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।नर्मदापुरम से सीमा कैथवास की रिपोर्ट