: डमरूघाटी में चढ़ने वाले हरित सामग्री से बनाई कॉम्पैट खाद होगी वितरित
Wed, Feb 15, 2023
डमरूघाटी में चढ़ने वाले हरित सामग्री से बनाई कॉम्पैट खाद होगी वितरितश्री साईं श्रद्धा सेवा समिति का ऐतिहासिक कार्य की हो रही सराहना।गाडरवारा। विगत वर्ष शिवधाम डमरूघाटी में महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर पर श्रद्धालुओं द्वारा बेलपत्र, फूल, धतूरा, दूवा आदि हरित सामग्री चढ़ाई गई थी जिसे समाजसेवी संगठन द्वारा करीब ढाई क्विंटल हरित सामग्री को एकत्रित का कॉम्पैट खाद हेतु नगर पालिका प्रशासन को सौंपा गया। जिसे शमशान घाट स्थ्ति प्लांट में 60 दिन की अवधि में बनने के बाद इसे और ज्यादा बनाने के लिए पुनः काली मिटटी मिलाकर महीनों रखकर कॉम्पेक्ट खाद बनाई गई। जिसे गत दिवस डमरूघाटी में विमोचित किया गया।गौरवतलब है कि पूर्व के वर्षों में महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर पर श्रद्धालुओं द्वारा बेलपत्र, फूल, धतूरा, दूवा आदि चढ़ाई जाने वाली हरित सामग्री को वही विसर्जित किया जाता था लेकिन गत वर्ष श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की पहल पर इस हरित सामग्री से कॉम्पैट खाद बनाई गई। समिति संस्थापक आशीष राय ने बताया की समिति द्वारा इस हरित खाद्य को पैकिटों में पैक कर महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को वितरित किये जायेगे। साथ ही शिवधाम डमरू घाटी में लगें पेड़ पोधो के साथ शहर के समस्त धार्मिक स्थलों के पेड़ पौधो में इस विशेष खाद का डाली जायेगी। महाशिवरात्रि पर समिति सदस्यों द्वारा आठ घंटे की सेवा में करीब ढाई क्विंटल से अधिक हरित्र सामग्री एकत्रित की गई। जिससे करीब एक क्विंटल कॉम्पैट खाद तैयार की गई है। इस ऐतिहासिक पहल में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी सृष्टि देशमुख, नगर पालिका प्रशासन एवं शिवधाम डमरूघाटी समिति का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही इस वर्ष भी भगवान शंकर जी के ऊपर चढाने वाली बेलपत्र, फूल, धतूरा, दूवा आदि हरित सामग्री से पुनः कॉम्पेक्ट खाद बनाई जायेगी।
: जगतगुरु शंकराचार्य जी को सौंपा ज्ञापन
Wed, Feb 15, 2023
जगतगुरु शंकराचार्य जी को सौंपा ज्ञापन,,,,
ग्राम करणपुर में चल रहे सवा सौ करोड़ शिवलिंग निर्माण में पधारे अनंत विभूषित द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज को नागरिक संघर्ष समिति,रेल रोको संघर्ष समिति,अधिवक्ता संघ ने ट्रेन स्टॉपेज के लिए ज्ञापन सौंपा। ट्रेन नंबर 12191/12192 जबलपुर हजरत निजामुद्दीन सुपर फास्ट एक्सप्रेस,22187/221188 इंटरसिटी एक्सप्रेस व 12061/12061 जनशताब्दी एक्सप्रेस रेल गाड़ियों के स्टापेज कराने के लिए उनसे आग्रह,निवेदन किया हे। शंकराचार्य जी ने तत्काल सांसद जी को फोन करके स्टॉपेज के लिए बातचीत की सांसद जी ने कहा मैं रेल मंत्री जी से मिलकर आया हूं रेल मंत्री जी ने एक माह में स्टापेज होने का आश्वासन दिया है।इस अवसर पर श्री राजेंद्र सिंह जी चौधरी,श्री कन्नू लाल जी अग्रवाल,श्री संतोष मालवीय जी,श्री माधव भावसार जी,अधिवक्ता श्री अभिलाष सिंह जी चंदेल,शिरीष तिवारी जी,शिव कुमार पटेल,महेश पचौरी जी,संजय तिवारी जी, रामेश्वर कहार जी,सतीश नामदेव जी,अखिलेश सराठे जी उपस्थित रहे।
: संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने अजाक्स तहसील अध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार के निज निवास पर पहुँच कर दी जन्मदिवस बधाई
Tue, Feb 14, 2023
*संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने अजाक्स तहसील अध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार के निज निवास पर पहुँच कर दी जन्मदिवस बधाई* गाडरवारा-अजाक्स परिवार के सदस्यों के साथ संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने पहुँचकर दी जन्मदिवस की बधाई।फूल माला मिष्ठान शाल श्रीफल संविधान किया भेंट,उक्त अवसर पर उमेद अहिरवार पूर्व जिलाध्यक्ष अहिरवार समाज,सोबरन सिंह कौरव वरिष्ठ समाजसेवी,श्याम सिंह चौहान संचालक शिवम बायोटेक एग्रो केमिकल,रामेश्वर खेमरिया संचालक युवराज इंडस्ट्रीज,मलखान मेहरा अजाक्स महासचिव, मानकलाल मनु अहिरवार प्रवक्ता अजाक्स,मनीष बाल्मीकि संचालक कार डेकोर,चंचल कोरी पार्षद राजस्व सभापति,देवेंद्र पगारे संगठन मंत्री कतिया समाज,राजू ठाकुर शिक्षक, सचिव अजाक्स,राघवेंद्र चौधरी कोषाध्यक्ष अजाक्स,गंगाराम कुमरे युवा नेता,विनोद कुमार मांडले जिला सचिव अहिरवार समाज,इंजी.हरिओम जाटव, राजेश काम्बले ठेकेदार, राजकुमार अहिरवार जीआरएस,संतोष अहिरवार ऑडिटर गाडरवारा,परशुराम अहिरवार सचिव अजाक्स,कैलाश अहिरवार ऑडिटर साईंखेड़ा अजाक्स,उदय अहिरवार,अजीत अहिरवार अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता,पारिवारिक,आत्मीयजन उपस्थित रहे।