: गाडरवारा न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन
Sun, Feb 12, 2023
न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजनगाडरवारा / शनिवार को स्थानीय न्यायालय परिसर गाडरवारा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेश अनुसार तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के परिपालन में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एम के शर्मा जी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश डॉ श्रीमती अंजली पारे अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के द्वारा सिविल न्यायालय गाडरवारा मैं दीप प्रज्वलित कर नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया जिसमें , संजय वर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश ,श्री राकेश शर्मा चतुर्थ जिला न्यायाधीश, श्रीमती आरती ढीगरा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, श्री अश्विन परमार प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री भानु पंडवार प्रथम व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री हिमांशी ठाकुर द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सर्वेश शर्मा , न्यायलीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्र्कांत तिवारी एवं अन्य कर्मचारी गण व महेंद्र त्रिपाठी ,राजेंद्र अग्रवाल अधिवक्ता गण विद्युत विभाग से सुभाष राय डी0ई 0 , एवं न्यायालय कर्मचारी व विधिक सेवा से श्रीमती शिखा साहू ,पैरा लीगल वालंटियर रामकृष्ण राजपूत, अखिलेश सोनी आदि उपस्थित रहे।
लोक अदालत मैं किया गया प्रकरणों का निराकरण
नगर पालिका द्वारा 107 प्रकरण रखे गए जिनमें 223 प्रकरणो का निराकरण एवं 550000 रुपए की वसूली व संपत्ति कर 202 निराकृत 162 प्रकरण राशि 1021948 रुपए वसूली की गई पुलिस परामर्श केंद्र में 38 प्रकरण रखे गए जिनमें 36 प्रकरणो का निराकरण किया गया विद्युत विभाग द्वारा 671 प्रकरण रखे गए जिनमें 38 प्रकरणों का निराकरण एवं 496000 की वसूली की गई बैंकों द्वारा 2583 प्रकरण रखे गए जिनमें 14 निराकृत 3026604 की वसूली की गई एवं न्यायालय द्वारा कुल पेंडिंग प्रकरण 1286 रखे गए जिनमें से 556 प्रकरणों का निराकरण एवं 13951092 रुपए की राशि वसूली की गई ।
: मानसिक दिव्यांग खिलाड़ियों का फूल माला पहना कर नेशनल खेल के लिए किया गया रवाना
Sun, Feb 12, 2023
मानसिक दिव्यांग खिलाड़ियों का फूल माला पहना कर नेशनल खेल के लिए किया गया रवानास्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा दिनांक 12 से 17 फरवरी 2023 को नेशनल कोचिंग व चयन शिविर का नारकण्डा, शिमला हिमाचल प्रदेश में एस ओ भारत हिमाचल के सहयोग से स्नो गेम्स का आयोजन किया जा रहा है।
स्पेशल ओलंपिक्स भारत मध्यप्रदेश से स्नो बोर्ड,अल्पाइन स्कीइंग व स्नो शुइंग में 03 महिला खिलाड़ी, 02 महिला कोच तथा 06 पुरुष खिलाड़ी व 03 पुरुष कोच स्नो गेम्स में सम्मलित होने के लिए आज दिनांक 10 फरवरी 2023 को मालवा एक्सप्रेस से नारकण्डा के लिए भोपाल जंक्शन रैलवाह स्टेशन से साँय 05:30 बजे प्रस्थान करेंगे।
एस ओ भारत मध्यप्रदेश टीम से नेशनल कोचिंग व चयन शिविर में महिला खिलाड़ी कु नम्रता ठाकुर इंदौर, कु डिम्पल सरले बैतूल, कु मिष्टी अमले भोपाल, महिला कोच श्रीमती श्वेता त्रिवेदी भोपाल व कु इशिका दीक्षित ग्वालियर तथा पुरुष खिलाड़ी श्री भानु गोस्वामी गुना, श्री विशाल विश्वकर्मा नरसिंहपुर, श्री यशवर्द्धन वाघ इंदौर, श्री नितिन सोनी जबलपुर, श्री सुमन्त काले भोपाल, श्री कृष्णा यादव बुधनी तथा पुरुष कोच श्री दुर्गेश सक्सेना गुना, श्री भूपेंद्र भट्ट भोपाल, श्री पुष्पेंद्र कुशवाहा भोपाल से सम्मलित होंगे।
दल का नेतृत्व कोच श्रीमती श्वेता त्रिवेदी तथा श्री दुर्गेश सक्सेना करेंगे।
एस ओ भारत मध्यप्रदेश से दीपांकर बेनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक एस ओ भारत मध्यप्रदेश, एहितेशाम उद्दीन खेल निर्देशक एस ओ भारत मध्य प्रदेश, राजेन्द्र बारस्कर नेशनल ट्रेनर एस ओ भारत मध्य प्रदेश, श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव, विक्रम पुरोहित इंदौर, आनंद दुबे नरसिंहपुर, कु काजल छत्रसाल, कु प्रियंका जोनवाल, कु प्रियंका छत्रसाल अभिभावक सुधीर काले, श्रीमती मंजरी काले, श्रीमती सोनू बाई यादव, श्रीमती रचना वाघ श्रीमती जया अमले, गोपाल सरले परिवार तथा संस्था प्रतिनिधि श्रीमती चंचल सलारिया अनुभूति संस्थान इंदौर, श्रीमती शुभा अरोरा दिग्दर्शिका संस्थान भोपाल, श्री इंद्रजीत मल्होत्रा समाज सेवी इंदौर, राजू जैन समाज सेवी इंदौर, कैलाश ठाकुर समाज सेवी इंदौर, अजय जैन समाज सेवी इंदौर ने अन्य गणमान् लोगो ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद तथा भविष्य में होने वाले चयनित शिविर के लिए शुभकामनाएं दी।
: गाडरवारा, जल संरक्षण के उद्देश्य से जनभागीदारी से किया गया बोरी बंधान
Fri, Feb 10, 2023
जल संरक्षण के उद्देश्य से जनभागीदारी से किया गया बोरी बंधानगाडरवारा । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित चीचली जनपद के अंतर्गत आने वाली नवाकुर संस्था हरदौल जन शक्ति सेवा समिति बसुरिया एवं विकास खंड की नवांकुर संस्थाओ ने जन भागीदारी से बसुरिया के पास लवासर बेरखेड़ी दूधी नदी पर बोरी बंधान किया यह बंधन जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा एवं ब्लॉक समन्वयक के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया लगभग 274 बोरियों से बंधान किया गया है जिससे आने वाले समय में भूमिगत जलस्तर में बढोत्तरी होगी.गर्मी में पशुओं एवं जीव जन्तुओं को पीने का पानी मिलेगा.कृषि सिंचाई का रकवे मैं वृद्धि होगी।फसल ज्यादा उत्पादित होने से किसानों की आय में बृद्धि होगी।.जल का संरक्षण व संबर्द्धन होगा।ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था के इस जल संरक्षण व संबर्द्धन के इस प्रभावी एवं अभिनव कार्य से आस-पास की समितियों व सामाजिक संस्थओं को प्रेरणा प्राप्त होगी जिससे प्रेरित हो कर ज्यादा जल संरक्षण व संबर्द्धन की दिशा में कार्य होगा।श्रमदान कार्य में भाजपा जिला मंत्री जयप्रकाश वर्मा,शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सासंद प्रतिनिधि हाकम सिंह वर्मा ,NCI स्कूल संचालक सुरेश वर्मा , राजेंद्र परिहार , मुकेश नगपुरिया भाजपा नगर अध्यक्ष, किसान नेता लीलाधर वर्मा, हरिओम वर्मा , हलकोरी वर्मा, शिव सुरेया म.प्र. जन अभियान परिषद् विकास खंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांण्डे जी ,नवांकुर संस्थाओं से संतोष चौरसिया, रामकृष्ण राजपूत , रामेश्वर वर्मा , ओमप्रकाश वर्मा, श्रीमति नीरू राजपूत , जितेंद्र सिंह राजपूत, संतोष नगोद , प्रस्फुटन समितियों से चंद्रकांत गढ़वाल , कमलेश मेहरा लवासर , गुलाब पटेल बाबई खुर्द , दिनेश वर्मा नीलेश वर्मा बसुरिया , पुखराज राजपूत, रितेश मेहरा स्वामी विवेकानंद वार्ड , आर.डी.वर्मा, पंकज वर्मा , रज्जू भैया , संतोष बघेले, वीरेन्द्र वर्मा सालीचौका नगर , जमना प्रसाद साहू पनागर, बबलू नगपुरिया परामर्शदाताओं में प्रदीप कुमार कौरव , रामस्वरूप कौरव , संजय पाठक , आदि समितियों के सदस्यों की उपस्थिति में बोरी बंधान किया गया।