: नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाई
Tue, Jan 24, 2023
नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाईगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में नेताजी सुभाषचन्द बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाषचन्द बोस की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर किया गया तदोपरांत छात्र चेतराम केवट एवं आंशि केवट ने अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया। कार्यक्रम में ऑडियो सिस्टम पर छात्र छात्राओं को सुभाषचंद्र बोस की जीवनी सुनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवभारत साक्षरता अभियान के अक्षर साथी संतोष कहार ने अपने उदबोधन में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जीवनी से जुड़ी जानकारी देते हुए उनसे महापुरुषों की जीवनी पढ़ने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को बताया की नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी एवं तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा का नारा देकर लोगो को स्वाधीनता आंदोलन से जोड़ा था। कार्यक्रम में ज्योति धानक ने भी अपने विचार रखते हुए छात्र छात्राओं से बेहतर पढ़ाई करने की अपील की। कार्यक्रम में शाला के अनेक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
: कौशल शिक्षा परिचय कार्यक्रम आयोजित
Tue, Jan 24, 2023
कौशल शिक्षा परिचय कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में दो दिवसीय कौशल शिक्षा परिचय कार्यक्रम नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत स्टार योजना के नाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीटीआई स्कूल कैचमेंट के अंतर्गत आने वाली माध्यमिक शालाओं के बच्चों, शाला त्यागी छात्रो को आमंत्रित कर उन्हें विभिन्न कौशल क्षेत्रो के सफल व्यक्तियों से मार्गदर्शन दिलाया गया। इस अवसर पर छात्रो को रोजगार प्राप्ति के लिए व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के महत्त्व को बताया गया। दूसरे दिन छात्रो को क्षेत्रीय कौशल से जुड़े विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर आईटीआई गाडरवारा से नीरज चोधरी ने भी उपस्तिथि दी । उपरोक्त 2 दिवसीय कार्यक्रम प्राचार्य जयमोहन शर्मा के निर्देशन एवं व्यबसायिक प्रशिक्षक विनोद तिवारी व अंशुमान दुबे के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
: नशा मुक्ति रैली निकाली गई
Tue, Jan 24, 2023
नशा मुक्ति रैली निकाली गईगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए रैली निकाली। रेली में छात्राएँ हाथों में तख्तियां रखे नशा मुक्ति का संदेश दे रही थी। प्राचार्य अनूप शर्मा के मार्गदर्शन मे निकाली गई रैली में अनेक शिक्षक एवं छात्राएँ शामिल रहे।