: नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार ,नरसिंहपुर में कलेक्टर करेंगी ध्वजारोहण
Tue, Jan 24, 2023
नरसिंहपुर में कलेक्टर करेंगी ध्वजारोहण
नरसिंहपुर।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 को नरसिंहपुर जिले के मुख्य समारोह में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ध्वजारोहण करेंगी। जिला मुख्यालय पर नरसिंहपुर के स्टेडियम ग्राउन्ड पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कलेक्टर सुश्री बाफना सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगी।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च रैली 24 जनवरी को नरसिंहपुर पहुंचेगी
नरसिंहपुर।
राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में "खेलो इंडिया यूथ गेम्स" का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक 27 खेलो में प्रदेश के 8 शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बालाघाट, मण्डला और खरगोन में होगा। इन खेलों की प्रारंभ की श्रृंखला में 7 जनवरी को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल, शुभंकर एवं थीम सांग लांच करने का आयोजन किया गया।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च भोपाल से प्रारंभ होकर विभिन्न जिलों से होते हुए 24 जनवरी 2023 को नरसिंहपुर जिले में पहुंचेगी। नरसिंहपुर में 24 जनवरी को सायं काल टार्च रिले, खेलो इंडिया थीम सांग एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया जायेगा।
टार्च रैली 24 जनवरी 2023 को अपरान्ह 4 बजे हॉकी स्टेडियम मैदान से शुरू होकर गांधी चौराहा, उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय जिला चिकित्सालय, एमएलबी स्कूल, एसपी बंगले के सामने से होते हुए सुभाष पार्क चौराहा, रेस्ट हाऊस, जनपद कार्यालय के सामने से थाना कोतवाली होकर स्टेडियम मैदान में समाप्त होगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स की टार्च रैली में कॉलेज, स्कूल, संस्था से संबंधित छात्र- छात्राओं, खिलाड़ियों को शामिल कराना सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और स्कूल- कॉलेजों को दिये हैं।
गणतंत्र दिवस की संध्या पर नरसिंह तालाब परिसर में होगा भारत पर्व का आयोजन
नरसिंहपुर।
लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी 2023 को जिला मुख्यालय पर नरसिंह मंदिर तालाब परिसर में शाम 5 बजे से किया जायेगा। भारत पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान लोक गायन की प्रस्तुति हरदा की निमाड़ी लोक गायिका सुश्री मीशा शर्मा का 7 सदस्यीय दल देगा। साथ ही जबलपुर की सुश्री काजल चक्रवर्ती का 15 सदस्यीय दल बधाई लोक नृत्य प्रस्तुत करेगा। लोगों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। इस मौके पर नगर पालिका द्वारा चौपाटी की व्यवस्था भी की जायेगी।
उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 9 वीं में प्रवेश चयन परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी तक जमा होंगे
नरसिंहपुर।
कक्षा 9 वीं में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा 2023- 24 के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल
www.mpsos.mponline.gov.
in
पर अब 31 जनवरी 2023 तक किये जा सकते हैं। इसका निर्धारित शुल्क 100 रुपये है। यह जानकारी प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर ने दी है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कक्षा 8 वीं में अध्ययनरत छात्र- छात्रायें अपने निकटतम एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर पर कक्षा 7 वीं उत्तीर्ण की अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र, आरक्षण श्रेणी एससी/ एसटी/ ओबीसी प्रमाण पत्र तथा नि:शक्त छात्र- छात्रायें अपनी श्रेणी से चयन करने के लिए आवेदन करा सकते हैं। छात्र- छात्राओं को पासपोर्ट साइज कलर फोटो, जिसमें छात्र/ छात्रा का नाम व दिनांक अंकित होना चाहिये। आवेदन के लिए जिला स्तर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में भी सम्पर्क किया जा सकता है। परीक्षा का केन्द्र जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय होगा तथा आवेदन संख्या अधिक होने पर परीक्षा केन्द्र विकासखंड स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय में बनाये जावेंगे। परीक्षा रविवार 26 फरवरी को प्रात: 9.45 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की जावेगी। आरक्षित श्रेणी से चयन होने पर सक्षम अधिकारी का मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नोडल पर्सन के मोबाइल नम्बर 9755053495 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी
नरसिंहपुर
जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी, नरसिंहपुर में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 29 अप्रैल 2023 को होगी। चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://
navodaya.gov.
in
पर आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन ही भरे जा सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 है। इस परीक्षा के लिए नि:शुल्क फार्म वेबसाइट https://
navodaya.gov.
in
एवं https://
navodaya.gov.
in/
nvs/nvs-school/NARSINGHPUR/en/home पर जाकर भरे जा सकते हैं। यह जानकारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी ने दी है। जिले के सभी शासकीय/ मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 5 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी उक्त परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को
नरसिंहपुर।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2023 को 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट नरसिंह भवन के जनसुनवाई हाल में दोपहर 12.30 बजे से किया जायेगा।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नरसिंहपुर।
स्वामी विवेकानंद की 160 वीं जयन्ती "राष्ट्रीय युवा दिवस" पर जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन डाइट सभागार नरसिंहपुर में किया गया।
संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय जेल अधीक्षक सुश्री शेफाली तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को आत्मसात करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने भारतीय सनातन संस्कृति व जनकल्याण का संदेश पूरी दुनिया को दिया।
मुख्यवक्ता प्राध्यापक डॉ. सीएस राजहंस ने स्वामी विवेकानंद के विचारों के व्यावहारिक पक्ष को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिकागो सम्मेलन में स्वामी जी के उदबोधन ने गरीब, वंचितों सहित पूरे विश्व के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा लोगों को दी। उन्होंने खासतौर पर युवाओं से स्वामी विवेकानंद की जीवनी एवं उनके विचारों को जानकर उनसे प्रेरणा लेने का आग्रह किया।
स्वामी अमृतानंद महाराज ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को व्यक्ति, युवाओं एवं समाज के लिए आवश्यक एवं कल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने हमें बताया कि जो भी कार्य करो उसको पूरी लगन एवं पूरी एकाग्रता से करो।
संवाद कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 26 वां राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है, जिसकी "थीम विकसित युवा- विकसित भारत" है।
कार्यक्रम का संचालन श्री प्रतीक दुबे व आभार प्रदर्शन श्री धर्मेन्द्र चौहान ने किया। संवाद कार्यक्रम में नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।
कैरियर मेले का हुआ आयोजन
नरसिंहपुर।
कैरियर मेले का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में रविवार को किया गया। मेले में कैरियर के विकल्पों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही जेईई, नीट, पीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी दी गई। मेले में कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा के तहत विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन भी किया।
मेले में प्राचार्य पीजी कॉलेज नरसिंहपुर डॉ. ममता शर्मा, प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज डॉ. बीएम बघेल, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय हर्रई- जागीर छिदंवाड़ा डॉ. एसकेएस यादव, जिला रोजगार कार्यालय की कु. निष्ठा दुबे और विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक कुमार उदेनिया व आभार प्रदर्शन श्री आरएन रावत ने किया।
: गाडरवारा,शिशु मंदिर संचालन समिति के चुनाव सम्पन्न
Mon, Jan 23, 2023
शिशु मंदिर संचालन समिति के चुनाव सम्पन्नगाडरवारा ।स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर गाडरवारा की संचालन समिति श्री सरस्वती शिक्षा प्रतिष्ठान के त्रिवार्षिक चुनाव सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों विष्णुकांत एंव राघवेन्द्र शुक्ला व संस्था अध्यक्ष नरेश पाठक पूर्व विधायक की सभापति के की देखरेख में सर्वसम्मति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए ।जिसमें देवकिशन सोनी मुन्ना भैय्या अध्यक्ष, गोपाल मालपानी उपाध्यक्ष, मुरली मालानी सचिव, नरेंद्र राय सहसचिव, ओमप्रकाश काबरा कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी में संतोष शर्मा, सुरेश ममार, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, अनुप जैन, अशोक मोलासरिया, अजय जैन चुने गए ।सभा की सहमति से समिति के अनुभवी और वरिष्ठ सदस्यों नरेश पाठक पूर्व विधायक निर्वतमान अध्यक्ष,सुरेश राठी, घनश्याम राजपूत, अशोक लूनावत, जगदीश पालीवाल, राजेश जैन शरद मोलासरिया, व श्रीमती शशि नगीन कोचर को संरक्षक मंडल के सदस्य सर्व सम्मति से बनाया गया ।निर्वाचन उपरांत अवकाश ले रहे अध्यक्ष पाठक जी ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विध्दालय के सर्वांगीण विकास के लिए सतत रूप से सभी सदस्यों को अपना तन मन धन से समर्पित योगदान सहयोग करने का आग्रह किया गया । सचिव देवकिशन सोनी ने अपने सचिवीय कार्य काल में जिम्मेदारी के निर्वहन में सभी के यथायोग्य सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए त्रुटि के लिए क्षमा चाही गई ।अंत में समिति के समर्पित और चिंता करने वाले संतोष शर्मा कोषाध्यक्ष दूध डेरी वालो की माताजी श्रीमती भागवतीदेवी शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए ।सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित समिति को बधाईयाँ और सहयोग बनाए रखने के लिए आश्वस्त किया ।परिषद पदाधिकारियों ने स्थानीय समिति की सराहना की ।
: समाज का युवा दहेज न लेने का संकल्प ले, तभी समाप्त होगी दहेज प्रथा
Sun, Jan 22, 2023
पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री श्री पटेल, कुर्मी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि समाज का युवा दहेज न लेने का संकल्प ले ले तो इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को भोपाल में 21वाँ अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। परिचय सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों के युवक-युवती शामिल हुए। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मेल-जोल, भाईचारे की भावना का भावी पीढ़ी को सम्मान करना चाहिये। आज समाज को जोड़े रखने में इसकी बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर सामाजिक संगठन का उद्देश्य समाज के हर तबके के सर्वांगीण विकास के लिये होता है। युवा पीढ़ी को इस भाव को समझना होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मृत्यु भोज, पर्दा प्रथा, भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों ने समाज के विकास को अवरुद्ध किया है। आज की युवा पीढ़ी अपनी नई सोच से कुर्मी समाज को आदर्श समाज के रूप में देश में स्थापित कर सकती है। उन्होंने युवाओं से बहु-संख्यक हित की सोच के साथ जीवन जीने का आह्वान किया। राज्य मंत्री ने कहा कि एकांकी जीवन जीना अर्थहीन है। जीवन का सही अर्थ यह है कि दूसरों को दुखी देख आँखें नम हों, घायल के घाव में मरहम लगाने का प्रयास हो। यही जीवन का सही अर्थ और उद्देश्य है। राज्य मंत्री श्री पटेल ने हर जिले में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किये जाने पर जोर दिया है। परिचय सम्मेलन में मध्यांचल विश्वविद्यालय द्वारा समाज के 10 प्रतिभाशाली युवाओं को नि:शुल्क शिक्षा दिलाये जाने की घोषणा की गई। मीडिया प्रभारी श्री अरुण पटेल ने सम्मेलन में सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।