: गाडरवारा, सटल चलाओ संघर्ष समिति ने स्टेशन प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
Thu, Jan 12, 2023
फास्ट पैसेंजर एवं सटल चलाओ संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापनगाडरवारा । सटल बचाओ संघर्ष समिति एवं विभिन्न संगठनों ने गुरुवार को गाडरवारा रेलवे स्टेशन पहुंचकर मुख्य महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेलवे के नाम एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपकर जबलपुर सतना सटल एवं जबलपुर कटनी फास्ट पैसेंजर को पुनः चालू करने के साथ जनता एक्सप्रेस का समय पूर्व की तरह दोपहर में करने की मांग की है । सटल बचाओ संघर्ष समिति के शिव कुमार नीखरा के नेतृत्व में ग्रेन मर्चेंट एंड दाल मिलर्स एसोसिएशन सराफा एसोसिएशन गहोई समाज सहित विभिन्न संगठनों एवं यात्रियों ने ज्ञापन देकर इन मांगों को शीघ्र पूरा करने की बात कही l ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पश्चिम रेल्वे द्वारा संचालित इटारसी जबलपुर के मध्य चलने वाली कुछ यात्री गाडियों को कोरोना काल के दौरान बंद कर दिया गया था इन गाडियों में इटारसी जबलपुर शटल पैंसेजर, इलाहाबाद इटारसी पैसेंजर, भुसाबल कटनी पैंसेंजर के साथ ही साथ जनता एक्सप्रेस ट्रेन भी सम्मलित है। गाडरवारा इटारसी और जबलपुर के मध्य में आता है दिन के समय प्रातः इंटरसिटी एक्सप्रेस के बाद जबलपुर की ओर जाने के लिये ट्रेनों की उपलब्धता सीमित है । अतः उपरोक्त ट्रेनों की आवश्यकता महसूस की जाती है । पैंसेजर ट्रेन आम यात्रियों की ट्रेन है इसका बंद होना आम यात्रियों के लिये कष्टदायक सावित हो रहा है । उपरोक्त बंद हो चुकी यात्री गाडियों को पुनः प्रारंभ करने का कष्ट करें । ताकि आम यात्रियों को परेशानियों से निजात पा सके l ज्ञापन देेते समय शिवकुमार नीखरा, देवेंद्र शर्मा पंडा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिनेश जैन, अनिल साहू, मुकेश जैन थालावाले, चैतन्य लूनावत, प्रदीप जैन, दिलीप जैन, ऐनी जैन, विनोद नीखरा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उमेश नीरस, सुरेश गुप्ता, ठाकुर शरद सिंह, उमा गुप्ता, सुभाष राय, मुकेश गुप्ता, मुस्तान खान, रूपेश राय, अवधेश रूसिया, दिलावर कौरव, रूद्र प्रताप सिंह पटेल, आश्रिता पाठक, संजय रावत, प्रेम विश्नोई, सर्वेश्वर पांडे मोनू , सुनील दुबे, साकेत नीखरा, आयुष जैन, दिलीप रावत, नीरज मेहता, अरविंद राय, कैलाश पंड्या, नीरज मिश्रा, शरद साहू, मिथिलेश त्रिपाठी, जगदीश गुप्ता, करकबेल से संजय सिंह, सालीचौका से अवधेश चौकसे, पार्षद गोलू गुप्ता, मनीष चौबे ,नीरज राजपूत, राजीव जैन, मनीष ममार, फिरोज खान, पवन प्रतवानी, आलोक अग्रवाल, इमलिया से युवराज सिंह, प्रहलाद सिंह कौरव, देवेंद्र कौरव, अखिलेश चौरसिया, शरद साहू ,मिथिलेश त्रिपाठी आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर शिवकुमार नीखरा ने कहा कि फास्ट पैसेंजर एवं सटल बंद होने से अपडाउन करने वाले एवं आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सटल बचाओ संघर्ष समिति की आवाज रेल मंत्रालय तक पहुंचाकर सटल एवं फास्ट पैसेंजर चालू कराते हुए जनता एक्सप्रेस का समय यथावत कराएं ऐसी हम सभी की अपेक्षा है जिससे यात्रियों को सुविधाएं मिल सके । देवेंद्र शर्मा पंडा ने कहा की कोरोना आपदा के समय बिना किसी नोटिफिकेशन के जबलपुर कटनी फास्ट पैसेंजर एवं जबलपुर सतना शटल बंद कर 7 डिब्बों की मेमो ट्रेन चलाई जा रही है जो न्याय संगत नहीं है सालीचौका बनखेड़ी करकबेल रेलवे स्टेशन पर मेमो ट्रेन निकल जाने के बाद जबलपुर के लिए कोई ट्रेन नहीं है तत्काल प्रभाव से जबलपुर इटारसी रेलवे स्टेशन के बीच यात्रियों की सुगमता के लिए 12 से 5 के बीच एक ट्रेन चलना चाहिए प्रातः काल जो जनता एक्सप्रेस आती है उसे यथावत पूर्व के समय पर की जानी चाहिए। यदि दिए गए ज्ञापन पर रेलवे प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो सटल बचाओ संघर्ष समिति बनखेड़ी सालीचौका करकबेल सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी जिसकी जवाबदारी रेलवे प्रशासन की होगी।
: गाडरवारा, आनंद कौरव युवा संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल
Thu, Jan 12, 2023
आनंद कौरव युवा संवाद कार्यक्रम में हुए शामिलगाडरवारा। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सीएम हाउस भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में स्थानीय बीटीआई स्कूल के छात्र आनंद कौरव ने सहभगिता की।विदित हो कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं एनसीईआरटी द्वारा उड़ीसा के भुनेश्वर में 3 से 8 जनवरी के मध्यं आयोजित 8 वे राष्ट्रीय कला उत्सव में छात्र आनंद ने एकल अभिनय में मप्र से सहभगिता की थी। आनंद कौरव की राष्ट्रीय स्तर पर सहभगिता पर डीईओ एच पी कुर्मी, रमसा एडीपीसी जी एस पटैल, बीईओ प्रतापनारायण एवं प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने प्रसन्नता जाहिर की है।
: गाडरवारा, स्कुलो में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित
Thu, Jan 12, 2023
स्कुलो में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा । गुरुवार को युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय समस्त शालाओं में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किये। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिए सुबह से ही छात्र छात्राएँ एवं शिक्षक स्कुलो में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। कार्यक्रम में 6 वी से 12 वी तक के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की जबकि पहली से पांचवी तक के बच्चों ने बड़ी कक्षाओ के बच्चों के प्रदर्शन को देखा। कार्यक्रम में सभी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के संदेश को सुनकर सूर्य नमस्कार से जुड़े प्राणायाम किए।