: गाडरवारा, आमगांव छोटा संकुल ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
Sat, Jan 14, 2023
आमगांव छोटा संकुल ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगितागाडरवारा। गत रात्रि स्थानीय शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन के खेल मैदान पर स्कूल शिक्षा विभाग की रात्रिकालीन विभागीय बेडमिंटन प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के पूर्व सिंगल्स एवं डबल्स फाइनल मैच खेले गए जिनमे आमगांव संकुल की टीम विजेता, बीटीआई संकुल की टीम उपविजेता एवं बीईओ व बीआरसी की टीम तृतीय स्थान पर रही। विदित हो कि बेडमिंटन सिंगल्स के फाइनल मैच में आमगांव छोटा संकुल से प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने बीटीआई संकुल के पीटीआई अनुज जैन हो हराया । इसी तरह डबल्स के फाइनल मैच में आमगांव छोटा संकुल से प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या एवं माध्यमिक शिक्षक प्रशांत पटैल की जोड़ी ने बीटीआई संकुल के सहायक शिक्षक गुंचिलाल कोष्ठी एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक सचिन नेमा को हराया। प्रतियोगिता में बीईओ व बीआरसी की टीम से बीआरसी गिरीश पटैल, बीएसी संदीप स्थापक एवं नीलेश चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमो के सदस्यों को मैडल पहनाकर एवं एम्पायर इलियास खान को उपहार देकर सम्मानित किया गया। समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण ने कहा कि पहली बार इस प्रतियोगिता के आयोजन में शिक्षको ने शानदार सहभगिता निभाई इस हेतु सभी बधाई के पात्र है। प्राचार्य अनूप शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए । समापन कार्यक्रम में प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने कहा कि इस प्रतियोगिता के जरिये हमारे विभाग की नई प्रतिभाएं देखने को मिली है। बीआरसी गिरीश पटैल एवं बीएसी संदीप स्थापक ने भी अपने उदबोधन में प्रतियोगिता के दौरान हुए अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक सतीश नाईक एवं आभार प्रदर्शन संजय सोनी ने किया। समापन कार्यक्रम में प्रकाश नामदेव, गुंचिलाल कोष्टी, यशपाल राजपूत, भूपेश ठाकुर, चन्द्रकांत साहू, मधुसूदन पटैल, के के दुबे, कैलाश वर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, सिराज अहमद सिद्दिकी, रामेश्वर बघेल, नीतेश समाधिया, तुलसीकान्त श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
: सीएम राईज स्कूल के बच्चों को मिली स्वेटर
Fri, Jan 13, 2023
सीएम राईज स्कूल के बच्चों को मिली स्वेटरगाडरवारा। गत दिवस ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए साईंखेड़ा के सीएम राइज स्कुल के जरुरतमंद बच्चों को प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा, गजेन्द्र बोहरे एवं अखिलेश मेहरा के प्रयास से एवं नगर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा नगर परिषद अध्यक्ष स्वाति सचिन अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल,कमल सोनी ,अमन शर्मा,भानु प्रताप राजपूत के सहयोग से लगभग 100 स्वेटर का वितरण किया गया। इस अवसर पर वेनीशंकर पटैल, सरदार राजपूत, मनीष तिवारी ,जी एस मेहरा एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
: नपा अध्यक्ष एवं पार्षदों की उपस्थिति में सूर्य नमस्कार कार्यकम आयोजित
Fri, Jan 13, 2023
नपा अध्यक्ष एवं पार्षदों की उपस्थिति में सूर्य नमस्कार कार्यकम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पार्षद आनंद जी दुबे एवं सुरेंद्र गुर्जर विद्यालय में उपस्थित रहे । सभी ने छात्रों के साथ सूर्य नमस्कार किया । इस अवसर पर श्री मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए सूर्य नमस्कार के फायदे बताए एवं अपने दैनिक क्रियाओं में सूर्य नमस्कार को शामिल करने की बात कही। इस मौके पर तीनों अतिथियों का विद्यालय के शिक्षकों ने फूल माला से स्वागत किया । अतिथियों ने विद्यालय की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का आश्वासन दिया । विद्यालय के प्राचार्य के के वर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।