: गाडरवारा, सूखाखैरी में समीक्षा बैठक आयोजित
Mon, Jan 16, 2023
सूखाखैरी में समीक्षा बैठक आयोजितगाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र सूखाखैरी के तहत समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ के प्रधान पाठको की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जन शिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य चंदन शर्मा, बीएसी अरुण कुमार दुबे , साक्षरता अभियान के चीचली विकासखंड सह समन्वयक लेख राम गौतम एवं जन शिक्षा केंद्र सह समन्वयक गोविंद सिंह ताम्रकार की उपस्थिति में सत्र 2021-22 के एसएमसी उपयोगिता प्रमाण पत्र, गणवेश की जानकारी साइज वार कक्षा 1 से 8 तक सत्र 2021 -22 एवं सत्र 2022-23 के मांग प्रमाण पत्र, सत्र 2022 -23 यू डाइस प्रपत्र शाला प्रधान पाठक के द्वारा प्रपत्र में भरकर पोर्टल पर अपलोड करना, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के अंतर्गत कक्षा पहली दूसरी में संचालित शिक्षण से संबंधित समीक्षा, नवभारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत असाक्षरों का सर्वे एवं एप्प पर पंजीकरण और अक्षर साथी का पंजीयन की जानकारी संबंधी समीक्षा, ओलंपियाड परीक्षा में बैठने वाले बच्चों की जानकारी एवं प्रवेश पत्रों का वितरण आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अनेक शालाओं के प्रधानपाठक उपस्थित रहे।
: करेली,कौरव समाज ने मनाई भीष्मपितामह जी की जयंती
Mon, Jan 16, 2023
कौरव समाज ने मनाई भीष्मपितामह जी की जयंतीhttps://youtu.be/22KxKMjmhvgकरेली । समाज के अध्यक्ष राव पवन सिंह कौरव,प्रदेश प्रतिनिधि राव बिरेंद्र सिंह जी एवम संरक्षक मंडल के सदस्यों एवम् समाज के लोगों ने बरमान में स्थापित भीष्म जी की मूर्ति पर पूजन उपरांत ग्राम न्याखेडा में भीष्म मंदिर पर पूजन किया उपरांत नया खेड़ा में आयोजित खेल प्रतिभा सम्मान और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे, जूडो चैंपियन इंग्लैंड और श्री लंका से मेडल जीत कर लाने बाली कु,निहारिका कौरव सहित समाज के बच्चो को सम्मानित किया गया,कवि सम्मेलन में समाज के कवियों ने काव्य पाठ किया,सम्मेलन में दिल्ली से पधारे अंतराष्ट्रीय कवि शुक्ला जी ने कविता पाठ कर कार्यक्रम को नई ऊंचाइयां प्रदान की सभी खिलाड़ियों और कवियों का सम्मान किया गया।अंत में प्रसाद वितरण कर समापन किया गया,कार्यक्रम में राव पवन सिंह,राव शैलेश सिंह,सुनीता पटेल(विधायक)बिरेंद्र सिंह पटेल,मोहन सिंह पटेल,मुकेश मरैया,विक्रांत कौरव,जितेंद्र कौरव,क्षत्रसाल ,पुरषोत्तम कौरव,रमाकांत कौरव,सुरेंद्र पटेल,सहित सामाजिक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,ग्राम वासियों का सराहनीय सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन सभा के सचिव सोमनाथ कौरव ने किया।
: गाडरवारा, मकर सक्रांति पर्व पर पर्यटन स्थलों पर उमड़ा जनसैलाब
Mon, Jan 16, 2023
मकर सक्रांति पर्व पर पर्यटन स्थलों पर उमड़ा जनसैलाबगाडरवारा।मकर सक्रांति पर्व के अवसर पर गाडरवारा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों मंदिरों नदी पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों का जन सैलाब देखने को मिला इस पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं और अपने परिजन इष्ट मित्रों के साथ नर्मदा स्नान करना पहाड़ी स्थलों पर जाना पसंद करते हैं सतपुड़ा के जंगलों में स्थित बेहडनी दहार नामक जगह जहां घड़ाव पड़ाव से होकर पहुंचते हैं यहां काफी प्राचीन गुफा है जिसमें भगवान शंकर विराजमान है। पहाड़ी से गिरता झरना मन को मुग्ध कर देने वाला पहाड़ी के बीच से निकली नदी प्रकृति का अद्भुत नजारा यहां देखने को मिलता है यहां पर भी लोगों का जन सैलाब देखने को मिला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सांईखेडा खंड के स्वयंसेवकों द्वारा दूधी नदी किनारे भरता दाल बाटी चूरमा का स्नेह भोज रखा गया । इस अवसर पर स्वयंसेवक बंधुओं में चन्द्रहास सिंह तोमर पीपरपानी, मुकेश राजपूत पिपरिया कला , साहब सिंह लोधी भारतीय किसान संघ , मनोज कुमार राय , अर्पित राय , पार्थ भैया सालीचौका, मोहन सिंह बघेले नगर कार्यवाह सालीचौका, रामकृष्ण राजपूत पत्रकार उकास घाट, रामेश्वर वर्मा बसुरिया उप खंड बारहाबड़ा, डाक्टर पुरषोत्तम वर्मा , रवि विश्वर्कमा , नरेश कुमार कौरव गाडरवारा ' अरविंद राजपूत मंडल कार्यवाह मनीष विश्व. विक्रम राजपूत , अमरीष विश्व. पिपरिया कला आदि उपस्थित रहे ।