: रूसिया मप्र शिक्षक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बने
Mon, Jan 9, 2023
रूसिया मप्र शिक्षक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बनेगाडरवारा। मप्र शिक्षक कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलू उपाध्याय ने मुआर में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक प्रभात रूसिया को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नीलू उपाध्याय ने गत दिवस साईंखेड़ा पहुँचकर श्री रूसिया को उक्त नियुक्ति का नियुक्ति पत्र सौंपा । इस अवसर पर सीएम राईज स्कूल प्राचार्य चन्द्रकांत विश्वकर्मा ,वेनीशंकर पटैल आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, राज्यसभा सांसद का आदर्श स्कूल में हुआ आगमन
Mon, Jan 9, 2023
राज्यसभा सांसद का आदर्श स्कूल में हुआ आगमनगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राज्यसभा कैलाश सोनी का आगमन हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य के के वर्मा सहित शिक्षको ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होने विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया एवं विद्यालय में मरम्मत कार्य हेतु अनुदान देने की भी घोषणा की । उनके साथ नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, घनश्याम राजपूत, अनिल कौरव एवं पिंटा जैन भी विद्यालय आये थे। विद्यालय में प्राचार्य केके वर्मा के अलावा एनपी साहू , के के शर्मा,सुशील शर्मा , राजेश गुप्ता, रामकुमार कौरव, सत्य प्रकाश ढिमोले, आर पी महिलांग एवं शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।
: गाडरवारा, बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 जनवरी से
Mon, Jan 9, 2023
बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 जनवरी सेगाडरवारा। स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षको एवं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों मे खेलो के प्रति रुचि जागृत करने एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से साईंखेड़ा विकासखण्ड की विकासखंड स्तरीय रात्रि कालीन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा के खुले मैदान पर 10 जनवरी दिन मंगलवार से किया जा रहा है । प्रतियोगिता में प्रत्येक संकुल से 5 खिलाड़ियों की टीम सहभगिता करेगी। 10 से 12 जनवरी तक प्रतियोगिता के मैच शाम 6 बजे से 9 बजे तक खेले जाएंगे। विकास खंड साईंखेड़ा के सभी संकुलों से अधिकारियो, कर्मचारियों एवं शिक्षको से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की गई है।