: गाडरवारा, कदम संस्था ने मनाई सत्रहवी वर्षगांठ, लगाया पोधा
Sun, Jan 8, 2023
कदम संस्था ने मनाई सत्रहवी वर्षगांठ लगाया पोधागाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था के साप्ताहिक पौधारोपण अभियान की 17 वीं वर्षगाँठ (888 वॉ सप्ताह) का पौधारोपण कार्यक्रम बी.टी.आई. स्कूल र्मे संपन्न हुआ। जिसमें -ममता पांडे ,राजेंद्र साहू ,संतोष शर्मा (डेरी ),राजीव जैन ,आनंद दुबे, नारायण सोनी, श्रीमती वंदना गुप्ता ,श्री मती कौशल्या राय,चिरंजीव साकेत नीखरा ,नयन बिलझारिया के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित किया गया ।जन्मदिवस पर पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र एव महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।इस अवसर विशेष पर कदम साथियों के अलावा जबलपुर से पधारे कदम संस्था प्रमुख योगेश गनोरे श्रीमती अंजू गनोरे ,कदम- मित्र एंव रोटे. राजीव चतुर्वेदी श्रीमती रेणु चतुर्वेदी यू डी शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी ।नगर के गणमान्य नागरिको मे अशोक राजपूत रोटरी क्लव अध्यक्ष , मिनेन्द्र डागा, अजय खत्री, मंजू खत्री, डॉ स्वाति कुरचानिया ,जय मोहन जी शर्मा, विश्वनाथ दुबे ,नारायण सोनी,संदीप स्थापक ,राजेन्द्र गुप्ता,सुरेंद्र साहू ,अनूप जैन,संजय गुप्ता पत्रकार ,कमल ठाकुर पत्रकार, मनोज द्विवेदी, मनीष जयसवाल ,जवाहर शर्मा ,सुरेंद्र पटेल, यशवंत साहू, जेएस कौरव, अखलेश राय ,आशीष मिश्रा, सोनम साहू ,वंदना साहू ,निर्मला पटेल ,जवाहर शर्मा ,विभिन्न संस्थाओं से पधारे हुए पदाधिकारी गण एवं पत्रकार बंधुओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।
: नरसिंहपुर में लीनेस क्लब वीरांगना ने आनन्दम मे गरीबो के साथ मनाया आनंद
Sun, Jan 8, 2023
नरसिंहपुर में लीनेस क्लब वीरांगना ने आनन्दम मे गरीबो के साथ मनाया आनंदनरसिंहपुर।बढ़ती शीतलहर को देखते हुए इस कॅपकॅपाने वाली ठण्ड मे नये साल पर वीरांगना क्लब ने गरीबो के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं नगरपालिका अध्यक्ष नीरज महाराज की उपस्तिथि मे गर्म कपड़ो, कम्बल, स्कूल बैग, जूते-चप्पल, मौजे एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया। इन अवसर पर आनन्दम मे बहुत अधिक सॅख्या मे गरीब एकत्रित हुए, सामग्री पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। जश्न जैसा माहौल प्रतीत हो रहा था।खुशियो रूपी माहौल तैयार करने मे लीनेस रूपकला कटारे, अर्चना राय, क्लब अध्यक्ष पूनम जैन, सचिव ममता नामदेव, कोषाध्यक्ष मॅजूषा सेन के साथ सीमा स्थापक, विनीता जैन, मन्जरी नेमा,रजनी राजोरिया, सीमा राजपूत, सविता जाट, सरीता झारिया, शोभना पाल ,सविता महोबिया, स्मिता श्रीवास, रॅजना नायक,,प्रीती सोनी एवं समाज सेवी अनिल राय, नगरपालिका कर्मचारियो अन्य लोगो ने सहयोग दिया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी के व्ही सिंह द्वारा क्लब सदस्यो के प्रति आभार व्यक्त किया गया। क्लब द्वारा भी नगरपालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया एवं लभी सहयोगियो के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सभी ने बहुत बहुत प्रशॅसा की।
: गाडरवारा, चिरहकलां में शिक्षक मिलन समारोह आयोजित
Sat, Jan 7, 2023
चिरहकलां में शिक्षक मिलन समारोह आयोजित
गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम चिरहकलां की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर शिक्षको ने माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में स्थानांतरण से शासकीय हाईस्कूल चिरहकलां में पदस्थ हुए प्राचार्य एस के मिश्रा एवं माध्यमिक शाला चिरहकलां में पदस्थ हुए प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनो नवागत शिक्षको ने शाला हित मे बेहतर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओ ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक कैलाश वर्मा ने किया । कार्यक्रम में जनशिक्षक मो अपसार खान, उच्च माध्यमिक शिक्षक राहुल कोरी, राजेश सिंह कौरव, विनोद कौरव, रूपी जैन, दशरथ प्रसाद जाटव, मधुसूदन पटैल, खीरसागर मेहरा, दीपक तिवारी, बसंत पटैल, सचिन लहरिया, सुरेश चौहान, राहुल कोरी,देवेंद्र ठाकुर , आरिका सिजारिया, किरणलता ठाकुर, लता कहार, दयावती गुप्ता, ममता चौहान, आरती मेहरा,उषा रावत एवं ज्योति धानक सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम चिरहकलां की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में शिक्षक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर शिक्षको ने माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में स्थानांतरण से शासकीय हाईस्कूल चिरहकलां में पदस्थ हुए प्राचार्य एस के मिश्रा एवं माध्यमिक शाला चिरहकलां में पदस्थ हुए प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनो नवागत शिक्षको ने शाला हित मे बेहतर कार्य करने की बात कही। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओ ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन माध्यमिक शिक्षक कैलाश वर्मा ने किया । कार्यक्रम में जनशिक्षक मो अपसार खान, उच्च माध्यमिक शिक्षक राहुल कोरी, राजेश सिंह कौरव, विनोद कौरव, रूपी जैन, दशरथ प्रसाद जाटव, मधुसूदन पटैल, खीरसागर मेहरा, दीपक तिवारी, बसंत पटैल, सचिन लहरिया, सुरेश चौहान, राहुल कोरी,देवेंद्र ठाकुर , आरिका सिजारिया, किरणलता ठाकुर, लता कहार, दयावती गुप्ता, ममता चौहान, आरती मेहरा,उषा रावत एवं ज्योति धानक सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।