: जबलपुर,ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुये सूबेदार योगेश चौकसे एवं लोको पायलेट सुदिप्तो विश्वास ने
Thu, Jan 5, 2023
ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुये सूबेदार योगेश चौकसे एवं लोको पायलेट सुदिप्तो विश्वास ने रोड पर पड़ा हुआ बैग जिसमें 37 हजार 500 रूपये एवं बैंक की पास बुक तथा अन्य दस्तावेज रखे थे, बैंक से पतासाजी कर तलाश कर लौटाया रूपयों का बैगदिनॉक 1-1-23 को थाना ओमती अंतर्गत पागलखाना मस्जिद के पास रोड पर पुलिस लाईन में पदस्थ सूबेदार योगेश चौकसे एवं लोको पायलेट श्री सुदिप्तो विश्वास को एक बेैग पडा मिला, बैग को चैक किया तो बैग में नगद 37 हजार 500 रूपये , बैंक की पास बुक एवं दस्तावेज रखे थे, पासबुक धारक के सम्बंध में बैक के माध्यम से पतासाजी की गयी तो सिंधी कैंप निवासी चंद्रशेखर अहिरवार का पता चला, जिसके सम्बंध में पतासाजी करते हुये आज दिनॉक 4-1-23 को थाना ओमती में थाना प्रभारी ओमती श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सूबेदार योगेश चौकसे एवं लोको पायलेट सुदिप्तो विश्वास के द्वारा चंद्रशेखर अहिरवार उम्र 42 वर्ष जो कि पेशे से पुट्टी पुताई का काम करते हैं को उक्त रूपयों का बैग लौटाया गया।पूछताछ पर चंद्रशेखर अहिरवार ने बताया कि वह पेंट पुट्टी का काम करता है उसने अपना पुराना आटो बेचा था जिसकें रूपये बैग में रखकर कंधे में टांग कर पैदल जा रहा था, बैग कहॉ गिर गया उसे पता हीं नहीं चला।जहॉ बैग मिला था वहॉ लगे सी.सी. टीव्ही फुटेज देखे गये तो पैदल जा रहे एक व्यक्ति के कंधे से बैग की पट्टी टूटने के कारण बैग रोड पर गिरते हुये स्पष्ठ दिख रहा है।चंद्रशेखर अहिरवार ने बैग सुरक्षित लौटाये जाने पर जबलपुर पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुये आभार व्यक्त किया।
: साईंखेड़ा ब्लॉक के सभी जनशिक्षा केंद्रों में हुए प्रशिक्षण
Thu, Jan 5, 2023
साईंखेड़ा ब्लॉक के सभी जनशिक्षा केंद्रों में हुए प्रशिक्षणगाडरवारा। गत दिवस विकासखंड साइखेड़ा में पढ़ना-बढ़ना अभियान के अंतर्गत नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रशिक्षण जनशिक्षा केंद्र स्तर पर आयोजित किये गए। ये प्रशिक्षण जनशिक्षा केंद्र साईंखेड़ा, आमगांव छोटा, बनवारी, कन्या नवीन एवं आदर्श स्कूल गाडरवारा, बम्होरी कला, पलोहाबड़ा में जनशिक्षको एवं जनशिक्षा केंद्र सह समन्वयकों द्वारा सभी ग्रामों के ग्राम प्रभारी एवं शालाओं के प्रभारियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गए । प्रशिक्षण में नव भारत साक्षरता से संबंधित कार्यक्रम का परिचय, उद्देश्य, लक्ष्य, प्रशासनिक संरचना, अन्य विभागों सहयोग, सामाजिक चेतना केंद्र स्थल चयन, अक्षर साथी का चयन, केंद्रों का संचालन, अक्षर साथी के कार्य, सामाजिक चेतना केंद्र की मॉनिटरिंग, सर्वे की प्रक्रिया, मासिक समीक्षा, प्रौढ़ शिक्षा एप से परिचय, शाला प्रभारी के लागिन की प्रक्रिया, अक्षर साथियों का पंजीयन तथा सत्यापन, पठन पाठन सामग्री, असाक्षर व्यक्तियों के पंजीयन तथा पंजीयन में आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं समाधान से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। उक्त प्रशिक्षण जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर के निर्देशन तथा विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक साईंखेड़ा गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए। उपरोक्त प्रशिक्षणों की सतत मॉनिटरिंग ब्लॉक सह समन्वयक पवन राजौरिया द्वारा की गई।
: गाडरवारा, एसडीएम ने किया हाईस्कूल का निरीक्षण
Thu, Jan 5, 2023
एसडीएम ने किया हाईस्कूल का निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस एसडीएम सृष्टि देशमुख गौड़ा ने क्षेत्र के चीचली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम माल्हनवाड़ा (इकलोनी) में एकीकृत शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल की प्रत्येक कक्षाओ में जाकर बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई से जुड़ी जानकारी हासिल की । उन्होने विज्ञान विषय एवं एटग्रेड की पुस्तकें देखकर बच्चों से प्रश्न पूछे । उन्होंने 9 वी एवं 10 कक्षाओ में बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए निदानात्मक कक्षाओ के बेहतर संचालन की अपेक्षा जताते हुए 100 फीसदी परिणाम का लक्ष्य लेकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने विद्यालय में पुस्तकालय से जुड़ी जानकारी ली एवं छात्र छात्राओं के सामान्य ज्ञान में वृद्धि के लिए उन्हें उपयोगी पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने शाला परिसर में समुचित साफ सफाई के निर्देश देते हुए हाईस्कूल भवन निर्माण , बाउंड्रीवाल एवं हैडपम्प खनन की आवश्यकता जताई । निरीक्षण के दौरान सरपंच गोविंद राय, सचिव मुन्नालाल, पटवारी राकेश उपाध्याय सहित स्कूल प्रभारी प्राचार्य राकेश शर्मा, लक्ष्मीप्रसाद साहू, पवन स्थापक, शैलेन्द्र कचैरा, प्रमोद राय, सुदामा वर्मा उपस्थित रहे